फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway built a committee to inquire Utkal Express accident

उत्कल रेल हादसा: रेलवे ने जांच के लिए बनाई कमेटी

Sun, 20 Aug 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 20 Aug 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
railway built a committee to inquire Utkal Express accident
मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा - फोटो : ANI

रेलवे ने मुजफ्फरनगर में हुए रेल हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।बता दें कि पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम करीब 5.40 बजे मुजफ्फरनगर के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई और 81  से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तत्काल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


पढ़ें: देखिए, रेलवे से कहां हुई चूक, बेकसूरों की मौत का जिम्मेदार कौन ?
विज्ञापन


रेलवे ने हादसे में घायलों की नई सूची भी जारी की है। वहीं केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 3.5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही राज्य सरकार ने भी हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है और हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं आरजेडी अध्यक्ष और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोग बिना सुरक्षा की गारंटी के कैसे यात्रा करेंगे। इस हादसे के लिए रेलमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed