फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raihan Vadra art show row: Bikaner House says photos violating policy were removed

रेहान वाड्रा कला प्रदर्शनी विवाद: क्यों हटाईं तस्वीरें? बीकानेर हाउस ने बताई वजह; जानें प्रियंका ने क्या कहा

Thu, 22 Oct 2026 04:14 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 22 Oct 2026 04:14 PM IST
सार

रेहान वाड्रा की कला प्रदर्शनी से दिल्ली में हालिया विरोध प्रदर्शनों की कुछ तस्वीरें हटाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। बीकानेर हाउस ने इन्हें अपनी नीति के खिलाफ बताया, तो प्रियंका गांधी ने युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। आखिर तस्वीरों को हटाने के पीछे क्या वजह बताई गई? पढ़िए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Raihan Vadra art show row: Bikaner House says photos violating policy were removed
रेहान वाड्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/प्रियंका गांधी

विस्तार

बीकानेर हाउस सोसाइटी ने गुरुवार को कहा कि उसने प्रदर्शनी से रेहान वाड्रा की कुछ तस्वीरें हटाने के लिए कहा था। जांच में ये तस्वीरें उसकी नीति के अनुरूप नहीं पाई गई थीं। सोसाइटी ने यह भी कहा कि बाकी तस्वीरें प्रदर्शनी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


बीकानेर हाउस सोसायटी ने क्या कहा?
एक बयान में सोसाइटी ने कहा कि यह एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान है। इसका मकसद कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है। यहां होने वाली प्रदर्शनियों और उनसे जुड़ी गतिविधियों को बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसाइटी की नीति का पालन करना होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ब्रह्मोस से बढ़ेगी भारत की सैन्य ताकत: 2028 तक आएगी नई पीढ़ी की मिसाइल; क्या होंगे फीचर, कैसे बढ़ेगा निर्यात?
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी ने कहा, बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज फाइनल' के तहत लगाई गई कुछ तस्वीरें बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसाइटी की नीति के अनुरूप नहीं पाई गईं। इसलिए उन्हें हटाने के लिए कहा गया। सोसाइटी ने आगे कहा, जो तस्वीरें सोसाइटी की नीति के अनुरूप हैं, उन्हें प्रदर्शनी में लगाया गया है। 

रेहान वाड्रा ने क्या कहा था?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा कलाकार और फोटोग्राफर हैं। उन्होंने बुधवार को कहा था कि बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनकी एकल प्रदर्शनी से दिल्ली में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों को दिखाने वाली कई तस्वीरें हटा दी थीं। यह कार्रवाई प्रदर्शनी शुरू होने से पहले की गई थी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

'नो आइडिया इज फाइनल' नाम की इस प्रदर्शनी की झलक बुधवार को दिखाई गई थी। यह प्रदर्शनी गुरुवार को शुरू हो रही है। रेहान ने कहा कि उन्हें दोपहर साढ़े तीन बजे बताया गया था कि अगर शाम पांच बजे तक तस्वीरें नहीं हटाई गईं, तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने प्रदर्शनी का पूरा प्रस्ताव और उसकी रूपरेखा काफी पहले ही बीकानेर हाउस प्रबंधन के साथ साझा कर दी थी।

प्रियंका गांधी ने क्या प्रतिक्रिया दी?
प्रियंका गांधी ने इस कदम को 'हास्यास्पद' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी देशभर के युवाओं की आवाज दबा रहे हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, आज वह है, कल कोई दूसरा कलाकार होगा।
 

कांग्रेस नेता ने रेहान को संबोधित करते हुए एक संदेश में बिना सीधे नाम लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब ताकत रखने वाला कोई व्यक्ति दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता भी नहीं चलता कि वह उस ताकत को पहले ही खो चुका है, जिसे बचाने की कोशिश कर रहा है। अपने बेटे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आप सच के साथ खड़े हो। हर खूबसूरत चीज अपना रास्ता खोजकर आपके पास पहुंचेगी। मुझे आप पर गर्व है और हमेशा रहेगा।

रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?
विवाद पर कारोबारी और रेहान के पिता रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है। वह बहुत मेहनती है। वह अपनी प्रदर्शनी तैयार करने के लिए काफी मेहनत करता है। प्रदर्शनी का विषय चाहे जो भी हो, वह पूरी कोशिश करता है।

उन्होंने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह पिछले छह-सात साल से प्रदर्शनियां लगा रहा है। बीकानेर हाउस भी एक ऐसा मंच रहा है, जिसका उसने कई बार इस्तेमाल किया है। वह वहां की संवेदनशीलता और नियमों को समझता है। वह हमेशा प्रदर्शनी में दिखाई जाने वाली सभी चीजों की पीडीएफ फाइल पहले ही दे देता है।


रॉबर्ट वाड्रा ने बीकानेर हाउस के प्रशासन के पास यह तय करने के लिए पूरा एक सप्ताह था कि उन्हें किसी चीज पर आपत्ति है या नहीं। लेकिन निमंत्रण भेजे जाने और बाकी तैयारियां पूरी होने के बाद, उद्घाटन से सिर्फ दो घंटे पहले बीकानेर हाउस का कामकाज देखने वाले निदेशक या आयुक्त ने कहा, 'मैं आपकी ओर से लगाई जा रही तस्वीरों को लेकर सहज नहीं हूं। आपको इन्हें हटाना होगा।'

उन्होंने कहा कि पहली मंजिल पर लगी सभी 75 तस्वीरें हटा दी जाएंगी। लेकिन रेहान ने कहा- मैं ऐसा कुछ नहीं लगा रहा हूं, जिससे किसी को प्रभावित किया जाए या कोई स्थिति पैदा हो। यह ऐसी चीज है, जो बहुत लंबे समय से मौजूद है। ये सभी चीजें सोशल मीडिया पर भी हैं। यह वह भावना है, जो हर किसी के मन में रही है। मैं लंबे समय से विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहा हूं और वहां जो कुछ भी होता है, उसे देखता हूं। ये तस्वीरें मेरी अभिव्यक्ति हैं। अगर भारत में रहने वाले एक युवा के तौर पर मेरा अपना नजरिया और रचनात्मक सोच है, तो इससे न तो कोई प्रभावित होने वाला है और न ही लोगों की सोच बदलने वाली है। लोगों की सोच जैसी है, वैसी ही है। इसीलिए विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा, रेहान ने उन्हें समझाया और अपनी बात रखने की कोशिश की। उसने तर्क भी दिए। रेहान ने कहा- आप हमें बता दीजिए कि किन तस्वीरों को हटाना चाहते हैं। या जिन तस्वीरों पर आपको आपत्ति है, हम उन्हें पलटकर रख सकते हैं। प्रशासन को एक सप्ताह पहले ही सारी जानकारी दे दी गई थी। लेकिन उन्होंने कहा- नहीं, आपको ये तस्वीरें हटानी ही होंगी। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो मैं आपको प्रदर्शनी लगाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल नहीं करने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed