फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raids on the premises of Tamil Nadu former health minister C Vijayabhaskar Latest News Update

तमिलनाडु: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई

Mon, 18 Oct 2021 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 18 Oct 2021 10:24 PM IST
सार

एक दिन पहले डीवीएसी ने विजयभास्कर और उनकी पत्नी राम्या के खिलाफ उनके नाम और उनके आश्रितों और व्यावसायिक फर्मों के नाम पर लगभग 27.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन
Raids on the premises of Tamil Nadu former health minister C Vijayabhaskar Latest News Update
सी विजयभास्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) के अधिकारियों ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर के आवास और अन्य ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों के अनुसार, विजयभास्कर के चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कोयंबटूर, त्रिची और पुदुकोट्टई में 43 स्थानों तथा उनके रिश्तेदारों और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली गई। 

विज्ञापन


27.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज
एक दिन पहले डीवीएसी ने विजयभास्कर और उनकी पत्नी राम्या के खिलाफ उनके नाम और उनके आश्रितों और व्यावसायिक फर्मों के नाम पर लगभग 27.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। सतर्कता अधिकारी के अनुसार हर ठिकाने पर एक टीम भेजी गई, जिनमें छह कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, सुरक्षा कारणों से पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


अभियान में 250 से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल
इस तलाशी अभियान में 250 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। एफआईआर के अनुसार विजयभास्कर ने बेहिसाब संपत्ति हासिल की। संपत्ति का अधिग्रहण 1 अप्रैल 2016 और 31 मार्च 2021 की अवधि के दौरान किया गया था। पूर्व अन्नाद्रमुक सरकार के अन्य मंत्री एसपी वेलुमणि, एम.आर. विजयभास्कर और के.सी. वीरमणि के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed