फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul will start the Constitution Save Campaign on 23 april

दलित वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर, राहुल शुरू करेंगे संविधान बचाओ अभियान

Mon, 16 Apr 2018 02:58 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
Rahul will start the Constitution Save Campaign on 23 april
rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह 23 अप्रैल से अपनी पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर संविधान बचाओ अभियान शुरू करेंगे। दलित वोट दोबारा कांग्रेस के साथ जोड़ने के लक्ष्य को लेकर शुरू किए जा रहे इस अभियान के दौरान संविधान और दलित समुदाय पर कथित हमलों को मुद्दा बनाया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के वर्तमान और भूतपूर्व दलित सांसदों-विधायकों, जिला परिषदों, नगर निकायों और पंचायत समितियों में बैठे कार्यकर्ताओं को तालकटोरा स्टेडियम में इस अभियान की शुरुआत वाले समारोह का हिस्सा बनाया जाएगा, जिसमें दलित समुदाय से जुड़े वर्तमान सरकारी फैसलों पर उन सभी को संवेदनशील बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस समारोह के आयोजक और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन नीतिन रौत ने कहा, इसके अलावा कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रीय संगठनों, युवा, महिला और सेवा दल विंगों को भी इस अभियान की लांचिंग पर बुलाया जाएगा। इन सभी उपस्थितों को यही अभियान राज्यों में अनुसूचित जाति के लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों है इस वोट बैंक पर नजर
17 प्रतिशत दलित हैं सभी वोटरों में
84 संसदीय सीट एससी प्रत्याशी के लिए आरक्षित हैं
2014 लोकसभा चुनाव में आधी से ज्यादा ऐसी सीट जीती थी भाजपा
02 अहम  राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार में भाजपा की सफलता का कारण था दलित वोटर
04 सीट ही दलितों के लिए आरक्षित में से मिली थी कांग्र्रेस को
2019 लोकसभा चुनावों में दलित वोट के जरिए सफलता चाहती है कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed