फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul told Modi that India wanted to hear you on crucial issues with China

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की यात्रा पर कसा तंज, कहा- बिना एजेंडे के पहुंच गए चीन

Fri, 27 Apr 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Apr 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul told Modi that India wanted to hear you on crucial issues with China
राहुल-मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर ट्विटर के जरिए तंज कसा है। राहुल ने कहा है कि पीएम बिना किसी एजेंडे के चीन दौरे पर गए हैं। उन्होंने मोदी को कुछ मुद्दों की याद दिलाई है जिसका भारत समाधान चाहता है। राहुल ने ट्वीट कर कहा- प्रिय पीएम, टीवी फीड के जरिए मुझे पता चला है कि आप बिना किसी एजेंडा के चीन पहुंच गए हैं। आप परेशान लग रहे हैं। आपको कुछ याद दिलाना चाहता हूं। 

विज्ञापन


राहुल ने दोकलम और चीन पाकिस्तान इको कॉरिडोर (CPEC) विवाद को याद दिलाते हुए पीएम से कहा है कि इन मुद्दों पर क्या आप चीन से बात करेंगे क्योंकि दोकलम में कई दिनों तक चीनी और भारतीय सेना आमने-सामने खड़ी थी। वहीं सीपीईसी तो पीओके के जरिए निकलता है जोकि भारतीय क्षेत्र है। 
विज्ञापन


राहुल ने आगे लिखा है कि भारत चाहता है कि आप इन गंभीर मुद्दों पर बात करें। आपको हमारा पूरा समर्थन है। बता दें कि दोकलम को लेकर भारत और चीन पिछले साल आमने-सामने आए थे। 73 दिनों तक दोनों देशों की सेना एक-दूसरे के सामने खड़ी थी। इस विवाद ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा था। जिसके बाद दबाव में चीन को पीछे हटना पड़ा था लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद भी पैदा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी दो दिवसीय दौरे पर चीन में हैं। हालांकि उनकी चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात अनौपचारिक है। इसके बावजूद उम्मीद है कि पीएम दोकलाम सहित कई द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच 3500 किमी लंबी सीमा है जिसको लेकर विवाद है। भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश के 90 हजार वर्ग किमी के इलाके पर चीन अपना दावा करता रहा है। वहां के लोगों को नत्थी वीजा जारी कर वह इसे हवा देता रहता है। गाहे-बगाहे उसके सैनिक अरुणाचल प्रदेश में घुस जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed