फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul's 'Super 40' will break Modi's win magic

EXCLUSIVE: राहुल का 'सुपर 40' तोड़ेगा मोदी की जीत का तिलिस्म

Thu, 20 Apr 2017 09:21 AM IST
amarujala.com- presented by: धीरज कनोजिया
amarujala.com- presented by: धीरज कनोजिया Updated Thu, 20 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Rahul's 'Super 40' will break Modi's win magic
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले दो सालों में छह राज्यों के चुनाव के लिए देश भर से 40 नेताओं की टीम को बूथ स्तर पर पार्टी के लिए जमीन तैयार करने का काम दिया है। राहुल गांधी ने इन लोगों से बाकायदा लिखकर वायदा लिया है कि वे इस काम के लिए महीने में कितने दिन दे सकते है।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि अगर आप समय नहीं दे सकते तो मुझे बिना झिझक के बोल सकते है। इसमें कोई बुराई नहीं है। मगर मुझे ऐसे लोग चाहिए जो इस काम के लिए अपना मुझे समय दे सकें। इस सुपर 40 टीम का काम पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम देखेंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने 12 रकाबगंज रोड पर मंगलवार को देर शाम विशेष बैठक बुलाई थी। इसमें देश भर से 40 लोग आए थे। उत्तर प्रदेश से राजेश मिश्र, अनुग्रह नारायण सिंह, हरियाणा से दीपेंद्र हुड्डा, राजस्थान से जुबेर अहमद, आंध्र प्रदेश से पल्लम राजू, असम से सुष्मिता देव, असम से ही राणा गोस्वामी समेत कई लोग थे। राहुल ने बैठक में कहा, ‘मुझे आप लोगों की विश्वसनीयता पर पूरा भरोसा है। आप मुझे कितना समय दे सकते हो। इस साल और अगले कई चुनाव हैं। मुझे स्लिप पर लिखकर बताओ आप महीने में कितने दिन इस काम को देंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद सब लोगों को एक पर्ची दी गई

Rahul's 'Super 40' will break Modi's win magic

राहुल ने कहा कि अगले छह महीने में इन चुनावी राज्यों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से समन्वय बनाकर चार से पांच लोगों की टीम बनानी चाहिए। बैठक का संचालन पी चिदंबरम ने किया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष आप लोगों को नई जिम्मेदारी देने जा रहे हैं।

बैठक के बाद सब लोगों को एक पर्ची दी गई। जिसमें बताना था कि वे महीने में कितने दिन इस काम के लिए दे सकते हैं। पर्ची पर नाम और बाकायदा हस्ताक्षर भी करने थे। इस साल हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चुनाव होने है।

वहीं अगले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अगर इन चुनावों में खराब रहता है तो 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उसका भविष्य तय होगा। लिहाजा, पार्टी उपाध्यक्ष ने अभी से इसकी तैयारी करना शुरू कर दिया है। राहुल ने अगले 15 दिनों में फिर ऐसी बैठक बुलाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed