फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul's Convoy car hits man and runs

राहुल के काफिले की सफारी से अधेड़ जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 12 Sep 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिवपुर (वाराणसी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिवपुर (वाराणसी) Updated Mon, 12 Sep 2016 05:26 AM IST
विज्ञापन
Rahul's Convoy car hits man and runs
राहुल गांधी - फोटो : file photo

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले में उनकी बस के पीछे चल रही सफेद रंग की सफारी ने रविवार रात गिलट बाजार तिराहे पर सड़क पार कर रहे सब्जी विक्रेता प्रकाश सोनकर (50) को टक्कर मार दी। इसके बाद सफारी तेजी से बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ निकल गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जख्मी सब्जी विक्रेता को शिवपुर बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


राहुल गांधी रविवार रात गाजीपुर से सड़क मार्ग से बस द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। उनकी बस के पीछे कांग्रेसियों के चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था। गिलट बाजार तिराहे पर इसी काफिले में शामिल एक सफारी की टक्कर से सब्जी विक्रेता प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर गिलट बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सरवर खान ने तरना पिकेट तक सफारी का पीछा किया लेकिन पता नहीं लग सका। शिवपुर थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि घायल की तहरीर मिलने पर सफारी को चिह्नित कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed