फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul's controversial hoarding in allahabad

होर्डिंग से सियासी गलियारे में खलबली, राहुल को बताया अर्जुन का अवतार

Tue, 13 Sep 2016 03:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबा Updated Tue, 13 Sep 2016 03:57 AM IST
विज्ञापन
rahul's controversial hoarding in allahabad
- फोटो : amarujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इलाहाबाद आगमन से ठीक दो दिन पहले सिविल लाइंस में लगे विवादित होर्डिंग ने सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है। कांग्रेसियों की ओर से लगाए गए होर्डिंग में राहुल गांधी को अर्जुन का अवतार बताया गया है। हालांकि यह होर्डिंग बहुत देर तक नहीं लगा रह पाया।

विज्ञापन


सुबह पांच बजे लगा होर्डिंग दोपहर दो बजे नगर निगम ने उतरवा दिया। कांग्रेसियों का आरोप है कि होर्डिंग भाजपा नेताओं के इशारे पर हटाया गया। होर्डिंग, बैनर लगाकर पार्टी में अक्सर कोई न कोई विवाद पैदा कर देने वाले कांग्रेस नेता हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने ही यह होर्डिंग भी लगवाया।
विज्ञापन


इसपर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और कोआर्ऱ्डिनेशन कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी की तस्वीरें हैं। होर्डिंग पर राहुल को अर्जुन का अवतार बताया गया है और यह भी लिखा है, ‘युगपुरुष राहुल गांधी का संगम नगरी में स्वागत है।’ राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग ने सियासी गलियारे में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता हसीब अहमद का कहना है कि जब भाजपाई प्रदेश अध्यक्ष को होर्डिंग पर श्रीकृष्ण की वेशभूषा में दिखा सकते हैं, जिनके ऊपर कई मुकदमे हैं तो साफ-सुथरी छवि वाले राहुल गांधी को अर्जुन का अवतार कहने में क्या गलत है। हसीब का आरोप है कि राहुल के स्वागत में लगाया गया होर्डिंग भाजपा के इशारे पर हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed