फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul is waiting for organisation elections to become congress president says Veerappa Moily

राहुल गांधी को अगले महीने मिलेगी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, पार्टी कर सकती है ऐलान

Sat, 16 Sep 2017 07:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Sep 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
Rahul is waiting for organisation elections to become congress president says Veerappa Moily

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि राहुल गांधी आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिये पार्टी अध्यक्ष के रूप में उभर सकते हैं। मोइली ने संकेत दिए कि राहुल अगले महीने पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि यदि पार्टी कहे तो वह ‘कार्यकारी जिम्मेदारी’ लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली ने कहा कि राहुल का अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभलाना पार्टी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें- अमेरिका में बोले राहुल- 'मैं प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनने के लिए पूरी तरह से तैयार'    
विज्ञापन
विज्ञापन


मोइली ने कहा, ‘उन्हें (राहुल) तुरंत कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाल लेना चहिए। यह पार्टी और देश के लिए अच्छा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हर कोई (कांग्रेस में) महसूस करता है कि इसमें (उनके पद संभालने में) देरी हुई है।

अब वह (राहुल) संगठन चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। वह चुनावी प्रक्रिया में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में सामने आएंगे।’ राज्यों में आंतरिक चुनावी प्रक्रिया के इस महीने पूरी हो जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राहुल को पार्टी की कमान दिए जाने की मांग कई वरिष्ठ नेता पहले भी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed