फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi will release election manifesto on April 2

दो अप्रैल को घोषणा पत्र जारी कर राहुल गांधी करेंगे 'न्याय' देने का वादा

Sat, 30 Mar 2019 07:03 PM IST
Gaurav Pandey शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 30 Mar 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi will release election manifesto on April 2
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मानना है कि देश के अर्थतंत्र से पैसा निकाल लेने के कारण अर्थव्यवस्था जाम हो गई है। इसकी वजह से व्यापारी, कारोबारी, मजदूर, किसान, गरीब और युवा वर्ग के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष अब इस पर अपना विजन (दृष्टिकोण) लेकर आने वाले हैं। 

विज्ञापन


घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने का काम पूरा हो चुका है और राहुल गांधी दो अप्रैल को इसे जारी करने वाले हैं। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस न केवल देश के नागरिकों से बड़े-बड़े वादे करेगी, बल्कि किसान, मजदूर, युवा, विद्यार्थी, महिलाओं समेत अन्य के लिए काफी कुछ होगा। वह इसे देश के लोगों के साथ न्याय की संज्ञा देने वाले हैं।
विज्ञापन


दो दिन बाद कांग्रेस पार्टी पूरे देश में एक साथ प्रचार अभियान को लांच करने जा रही है। इसमें कांग्रेस सरकारों ने क्या किया और पांच साल में मोदी सरकार ने देश को बर्बाद किया जैसी थीम भी रहेगी। नए नारे होंगे। मैं हूं चौकीदार पर भी नारा होगा, इसके अलावा कांग्रेस का विजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अप्रैल 2019 को जारी होने वाले घोषणा पत्र में गरीबों के इलाज, विद्यार्थियों के शिक्षा ऋण, किसानों के फसली कर्जे जैसे तमाम मुद्दों पर प्रकाश डाला जा सकता है। पार्टी हिन्दू धर्म के साथ-साथ अन्य के सम्मान, भाई चारे को बनाए रखने का संदेश दे सकती है।  घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री का विजन भी साफ दिखाई दे सकता है। 

पार्टी के इस घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को काफी उम्मीदे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अपने स्तर पर इसे सत्ता पक्ष के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक मानकर चल रहे हैं। 

सोशल मीडिया से लेकर चुनाव मैदान तक दिखेगा असर

पार्टी के प्रचार अभियान से जुड़े रणनीतिकारों का मानना है कि दो अप्रैल के बाद सोशल मीडिया से लेकर चुनाव मैदान तक में कांग्रेस की आक्रामक शैली का असर देखने को मिलेगा। नए नारे, नई सोच और मजबूत, विकसित भारत को केंद्र में रखकर पार्टी देश की जनता के बीच में जाएगी। आतंकवाद, जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान समेत अन्य पड़ोसी देश और विदेश नीति जैसे गंभीर विषय पर भी कांग्रेस बेबाकी से मोदी सरकार को चुनौती देकर भाजपा से कड़े मुकाबले की तैयारी में है।

मोदी को मोदी के वार से हराने की कोशिश

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमर उजाला से साक्षात्कार के दौरान बताया कि उन्होंने देश के पांच करोड़ गरीबों को 72 हजार रुपये सालाना देने का आइडिया मोदी जी से लिया है। वह लोगों के खाते में 15 लाख नहीं दिए और कांग्रेस केंद्र में सरकार बनने पर खाते में 72 हजार रुपये डाल देगी। इसी तरह से प्रधानमंत्री की 56 इंच की छाती समेत तमाम उनके संबोधनों पर करारा प्रहार की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed