{"_id":"595e153d4f1c1bb4608b4b0b","slug":"rahul-gandhi-will-meet-separately-with-nitish-kumar-on-the-sidelines-of-oppostion-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीयू के आगे झुकी कांग्रेस, अब राहुल करेंगे नीतीश से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेडीयू के आगे झुकी कांग्रेस, अब राहुल करेंगे नीतीश से मुलाकात
amarujala.com-presented by: मोहित
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन के बाद कांग्रेस और जेडीयू के बीच चल रही गहमगहमी के बीच खबर है कि राहुल गांधी अगले हफ्ते होने वाली विपक्ष की मीटिंग के बाद नीतीश कुमार से मिल सकते हैं।
विज्ञापन
सुत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अपनी पार्टी को यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन को तत्काल पुन: स्थापित किया जाना चाहिए। वह कथित तौर पर विपक्षी नेताओं की अगले सप्ताह होने वाली बैठक का आयोजन कर रहे हैं, और अलग-अलग समय पर नीतीश कुमार के साथ अलग से मुलाकात कर सकते हैं। उनकी यह मीटिंग राष्ट्रपति चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार, लालू यादव और कांग्रेस की अहम भूमिका है। पिछले महीने नीतीश ने कोविंद को समर्थन देकर सबकों चौंका दिया था। इस बैठक में किसानों की समस्या, भीड़ द्वारा हिंसा और युवाओं के रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक राहुल ने दो टूक कहा कि नीतीश कुमार कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद और अहम सहयोगियों में से एक हैं। बिहार में उनके नेतृत्व में ही एनडीए-भाजपा को रोकने में कामयाबी मिली और अभी भी एनडीए के लिए बिहार सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती है।