फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi went abroad on personal visit Congress cancels rally in Moga Punjab ahead of assembly polls

कांग्रेस: विदेश यात्रा पर गए राहुल गांधी, रद्द हुई पंजाब की चुनावी रैली, तीन जनवरी को मोगा में होना था आयोजन

Thu, 30 Dec 2021 03:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Dec 2021 03:43 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विदेश यात्रा पर चले गए हैं। इस वजह से पंजाब के मोगा में होने वाली एक चुनावी रैली को रद्द करना पड़ गया है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi went abroad on personal visit Congress cancels rally in Moga Punjab ahead of assembly polls
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से एक राज्य पंजाब भी है, जो उन चंद प्रदेशों की सूची में है जहां अभी कांग्रेस की सरकार है। बीते दिनों राज्य में अंदरूनी कलह का भीषण दौर देखने के बाद अब कांग्रेस की कोशिश यहां सत्ता बचाने की है। इसे लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तीन जनवरी को मोगा में चुनावी रैली होने वाली थी। 

विज्ञापन

लेकिन, राहुल गांधी एक 'संक्षिप्त' विदेश यात्रा पर चले गए हैं, जिसके चलते इस रैली को रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की इस यात्रा को निजी बताया है और इसे लेकर लगाई जा रही अटकलों को लेकर व्यर्थ की अफवाहें न फैलाने की नसीहत दी है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इटली गए हुए हैं। 
विज्ञापन


अनावश्यक अफवाहें न फैलाएं भाजपा और उसके मीडिया मित्र: सुरजेवाला
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के अनुसार राहुल गांधी एक संक्षिप्त निजी यात्रा पर गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और मीडिया में उसके मित्रों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। वहीं, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के विदेश दौरे पर जाने की वजह से फिलहाल मोगा में तीन जनवरी को होने वाली रैली को स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed