फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Vote Chori Movement 10 Key Points on Delhi March Opposition Demands and Attack on Modi govrnment

शिव तांडव से सुप्रीम कोर्ट तक: दिल्ली चलो मार्च से पहले राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, भाषण की 10 बड़ी बातें

Mon, 12 Oct 2026 01:11 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 12 Oct 2026 01:11 PM IST
सार

राहुल गांधी ने दिल्ली चलो मार्च से पहले केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए इसे वोट चोरी के खिलाफ जन आंदोलन और संविधान बचाने की लड़ाई बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही। विपक्ष ने मतदाता सूची, एसआईआर और बैलेट पेपर को लेकर भी मांगें रखीं। विपक्ष की चार मांगें क्या हैं? राहुल गांधी ने सरकार को क्या चेतावनी दी? आइए, विस्तार से जानते हैं उनके भाषण की बड़ी बातें...
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Vote Chori Movement 10 Key Points on Delhi March Opposition Demands and Attack on Modi govrnment
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के दिल्ली चलो मार्च से पहले केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक पार्टी या नेता की लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान और देश के भविष्य को बचाने की मुहिम है। राहुल ने इसे शिवजी की बारात बताते हुए कहा कि इसमें किसी भी विचारधारा का व्यक्ति शामिल हो सकता है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक की विपक्षी पार्टियां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं। इसे चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी का नाम दिया गया है। विपक्षी नेताओं के दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटने की योजना है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचा रही है और दिल्ली को किले में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखेगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी के बयान और विपक्ष की रणनीति से जुड़ी 10 बड़ी बातें-

  • राहुल गांधी ने मार्च को जन आंदोलन क्यों बताया?

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार से उनकी कोई निजी लड़ाई नहीं है। यह संविधान बचाने की मुहिम है। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा पर हमला हुआ है और न्याय मिलने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने युवाओं से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • शिवजी की बारात कहकर राहुल ने क्या संदेश दिया?

राहुल गांधी ने मार्च को ‘शिवजी की बारात’ बताते हुए कहा कि इसमें कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी विचारधारा से जुड़े हों, वे इस आंदोलन का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने इसे देश के युवाओं के भविष्य और सम्मान की लड़ाई बताया।

  • सुप्रीम कोर्ट तक मार्च क्यों निकाला जा रहा है?

राहुल गांधी ने बताया कि विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बजाय याचिका दाखिल करने को कहा था। राहुल के मुताबिक, विपक्ष अब अदालत के सामने अपनी बात रखेगा। उन्होंने लोगों से दोपहर तीन बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने एकजुटता दिखाने की अपील भी की।

  • मुख्य चुनाव आयुक्त से विपक्ष की क्या मांग है?

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार उन्हें बचा रहे हैं। राहुल ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और 2023 के कानून को रद्द करने की मांग भी रखी है।

  • विपक्ष की चार प्रमुख मांगें क्या हैं? राहुल गांधी ने बताया

विपक्ष ने चार मांगें रखी हैं। पहली, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और 2023 का कानून रद्द हो। दूसरी, विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर रोका जाए और मतदाता सूची से हटाए गए 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम बहाल किए जाएं। तीसरी, सभी चुनावों में बैलेट पेपर की व्यवस्था लौटाई जाए। चौथी, जिन विधानसभा चुनावों में विपक्ष ने वोट चोरी के सबूत देने का दावा किया है, उन्हें रद्द किया जाए।

  • दिल्ली को किला बनाने का आरोप क्यों लगाया?

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है और बसों व ट्रेनों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में हर तरफ पुलिस तैनात है। उनके मुताबिक, सरकार विपक्ष के प्रदर्शन को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले भी चुनाव आयोग और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना चाहता था, लेकिन उसे रोका गया।

  • पुलिस और प्रशासन को लेकर राहुल ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने दावा किया कि पुलिसकर्मी भी परेशान हैं और सवाल कर रहे हैं कि युवाओं को क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान युवाओं और महिलाओं के साथ मारपीट की गई। राहुल ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घरों में विरोध करने की सलाह दी थी, लेकिन विपक्ष ने प्रदर्शन के लिए तय जगह देने की मांग की।

  • आंदोलन कितने समय तक जारी रखने की बात कही?

राहुल गांधी ने कहा कि यह आंदोलन पांच दिन पहले शुरू नहीं हुआ, बल्कि विपक्ष को लंबे समय से रोका जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद वे पीछे नहीं हटेंगे। राहुल ने कहा कि आंदोलन एक महीने, दो महीने या एक साल तक चले, वे न्याय मिलने तक डटे रहेंगे।

  • सरकार के पास किस तरह की जानकारी होने का दावा किया?

राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार का पूरा खाका उनके पास है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इन अधिकारियों के नाम या अपने दावे के समर्थन में कोई अन्य विवरण नहीं दिया।

  • राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को क्या चेतावनी दी?

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाकर गलती कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी मांगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगा और आंदोलन जारी रखेगा। राहुल ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक नेता की नहीं, बल्कि देश की जनता, संविधान और लोकतंत्र के भविष्य से जुड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed