{"_id":"5aa0177f4f1c1b8e238bc49a","slug":"rahul-gandhi-visit-to-singapore-malaysia-will-meet-prime-ministers-of-both-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर, मलेशिया के दौरे पर निकले राहुल गांधी, दोनों देशों के पीएम से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिंगापुर, मलेशिया के दौरे पर निकले राहुल गांधी, दोनों देशों के पीएम से करेंगे मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से पांच दिन के सिंगापुर और मलेशिया दौरे पर निकल गए हैं। इस दौरान वह भारतीय प्रवासियों से संपर्क करेंगे। उम्मीद है कि वह दोनों देशों के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सिंगापुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर एक युवा प्रशंसक ने हाथ में पोस्टर लेकर राहुल का स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष 9 मार्च को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसियन लूंग और 10 मार्च को मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाब से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिंगापुर में वह 8 मार्च को भारतीय उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर का दौरा कर औपचारिक संबोधन करेंगे। वह बृहस्पतिवार को ही सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन