फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi tweet and shared the video of the beating of Swami Agnivesh

स्वामी अग्निवेश की पिटाई का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, बोले- मैं कौन हूं?

Wed, 18 Jul 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi tweet and shared the video of the beating of Swami Agnivesh
rahul gandhi
सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की कथित तौर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पिटाई पर राहुल गांधी ने टिप्पणी की है। उन्होंने इसे लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मैं घृणा फैलाता हूं और कमजोरों को तलाशकर उनको कुचल देता हूं। उन्होंने आगे लिखा मैं लाइन में खड़े सबसे शक्तिशाली के सामने झुक जाता हूं। साथ ही लिखा कि एक व्यक्ति की ताकत और सत्ता ही मेरे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि मैं सत्ता को बनाये रखने के लिए घृणा और भय का उपयोग करता हूं.. मैं कौन हूं?
विज्ञापन


बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश मंगलवार को लिट्टीपारा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के पाकुड़ पहुंचे थे। जहां उनकी पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। अग्निवेश ने बताया कि कार्यक्रम स्थल से बाहर आते ही युवा मोर्चा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। उन्होंने अग्निवेश पर हिंदुओं के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया। अग्निवेश ने कहा, ‘मुझे लगता था कि झारखंड शांतिपूर्ण राज्य है, लेकिन इस घटना के बाद मेरे विचार बदल गए हैं।’ 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के सामने आए वीडियो में भीड़ अग्निवेश और उनके समर्थकों को पीटते हुए दिख रही है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल ने कहा कि जिले में अग्निवेश के कार्यक्रम की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। पाकुड़ के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ समय पहले सनातन धर्म को लेकर दिए अग्निवेश के बयान से कुछ संगठन नाराज हो गए थे। इसके बाद अग्निवेश के रांची दौरे को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। यह घटना तब हुई है जब सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ही देश भर में हो रही भीड़ की हिंसा की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed