फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to host Iftar and galaxy of leaders who are likely to attend

राहुल गांधी 13 को देंगे इफ्तार पार्टी, 2019 के लिए विपक्ष के दिग्गज दिखाएंगे ताकत 

Sat, 09 Jun 2018 09:33 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Jun 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to host Iftar and galaxy of leaders who are likely to attend

दो साल के अंतराल के बाद कांग्रेस ने इस साल इफ्तार पार्टी का आयोजन करने का फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 13 जून को ताज पैलेस होटल में इसकी मेजबानी करेंगे। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार इफ्तार पार्टी आयोजित कर रहे हैं।  

विज्ञापन


कांग्रेस ने 2015 के बाद से रमजान माह के दौरान इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया। उस वक्त तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी मेजबानी की थी। पार्टी ने परंपरानुसार सभी धर्मों के नेताओं और शीर्ष राजनयिकों को इसके लिए आमंत्रित किया है। 2019 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की कोशिशों में जुटी कांग्रेस ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं को भी बुलाया है। 
विज्ञापन


इफ्तार पार्टी देने का कांग्रेस का यह फैसला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में इस बार इसका आयोजन नहीं किए जाने के बाद आया है। हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी अपने खर्चे को लेकर विवादों में आ गई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस का कोई नेता शामिल नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed