फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi threatened to kill, his security increased

राहुल गांधी को जान से मारने की मिली धमकी, तुरंत आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 04 Mar 2018 05:34 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi threatened to kill, his security increased

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को होली के दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और एसपीजी को अलर्ट कर दिया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी श्याम को दिलशाद गार्डन से पकड़ लिया है।

विज्ञापन


एसपीजी और दिल्ली पुलिस चौकस, आरोपी से की जा रही संयुक्त पूछताछ

आईबी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस की प्रधानमंत्री सिक्योरिटी सेल और एसपीजी ने शनिवार को संयुक्त रूप से श्याम से पूछताछ की। आरोपी का कहना है कि सुबह के समय किसी ने उसका फोन छीन लिया था। इस बाबत मामला भी दर्ज है। उससे उसका मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिमागी रूप से बीमार लगता है। पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि श्याम के मोबाइल से किसने कॉल की थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार दोपहर मोबाइल से फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उड़ाने की साजिश हो रही है। फोन करने वाले ने अपना पता जेजे कॉलोनी, सीमापुरी बताया। जांच के बाद सीमापुरी पुलिस ने शुक्रवार रात को दिलशाद गार्डन निवासी श्याम (50) को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed