फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi takes on akhilesh yadav in mainpuri

सपा के गढ़ में राहुल की एक झलक देखने को उमड़ी भीड़

Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मैनपुरी Updated Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi takes on akhilesh yadav in mainpuri
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
सपा के गढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रोड शो में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सिंधिया तिराहे तक तो लगा कि शायद रोड शो उम्मीद से फीका ही रहेगा, लेकिन करहल चौराहे से शहर में प्रवेश करते ही उमड़ी भीड़़ ने जहां कांग्रेस नेताओं की बांछें खिला दीं। सुबह 11:40 बजे घिरोर से जिले में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी का काफिला शाम चार बजे किशनी होता हुआ सैफई के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


किसान यात्रा के साथ राहुल गांधी ने सुबह 11:40 बजे घिरोर में प्रवेश किया। वहां पर घिरोर पर राहुल की गाड़ी नगर पंचायत कार्यालय के सामने दो मिनट के लिए रुकी। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का बस के बाहर आकर अभिवादन किया। इसके बाद किसान यात्रा दोपहर 12:10 बजे किसान यात्रा सिंधिया तिराहे पर पहुंची। यहां पर मौजूद लोगों से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ आए एक बच्चे को साथ लिया और उससे पुष्प अर्पित करवाए।
विज्ञापन


यहां मुलाकात के बाद उनका काफिला आगरा बाईपास होता हुआ करहल चौराहे पर पहुंचा। यहां से करहल रोड होता हुआ बड़ा चौराहा पहुंचा। करहल रोड पर रोड शो में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई राहुल गांधी और राजबब्बर की एक झलक देखना चाहता था। इस दौरान कई स्थानों पर छतों से पुष्प वर्षा कर लोगों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दलों के नेता भी पहुंचे राहुल और राजबब्बर को देखने

rahul gandhi takes on akhilesh yadav in mainpuri
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
मार्ग के दोनों ओर कांग्रेस पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ता पूरे समय चलते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और एसपीजी के पसीने छूट गए। बड़े चौराहे के बाद राहुल गांधी की गाड़ी संता बसंता चौराहे पर पहुंची। यहां पर उन्होंने लोगों को लगभग दस मिनट के लिए संबोधित किया। इसके बाद रोड शो सिटी पोस्ट आफिस होते हुए नगर पालिका पहुंचा। यहां पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के पालिका परिसर स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इसके बाद यहां से काफिला सीधे शीतला देवी मंदिर होते हुए भोगांव के लिए रवाना हो गया।

भोगांव में दोपहर 2:30 कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। दोपहर लगभग 3:15 बजे किसान यात्रा बेवर पहुंची। वहां पर अमर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद किशनी होते हुए शाम चार बजे सैफई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी स्थानों पर लोगों में दोनों नेताओं का स्वागत करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
 
दूसरे दल के नेता भी नहीं रोक सके खुद को
राहुल गांधी और राजबब्बर का ग्लैमर ही है कि रोड शो में कांग्रेसियों के साथ ही अन्य दलों के नेता भी दिखे। इसका कारण दोनों नेताओं का आकर्षण ही रहा। सिंधिया तिराहे पर तो सपा और बसपा के कई नेता सिर्फ राहुल और राजबब्बर को देखने के लिए ही पहुंचे। हालांकि उनका रोड शो से कोई मतलब नहीं था। कुछ मीडिया कर्मियों ने उनकी ओर कैमरा घुमाया तो वह फोटो छापने से मना करने लगे।

रसोइयों ने जब रोका राहुल गांधी का रास्ता

rahul gandhi takes on akhilesh yadav in mainpuri
राहुल गांधी का काफिला देवी मेला की ओर जा रहा था तभी मदार दरवाजा के पास महिला रसोइयां अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गईं। उनके सामने आते ही ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी। इससे एसपीजी और पूरी पुलिस फोर्स के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तमाम कहने के बाद भी रसोइयां रास्ते से हटने के लिए तैयार नहीं हुईं। इसके बाद राहुल ने उनसे बात की। रसोइयों ने बताया कि उन्हें पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी मात्र एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलता है। उन्हें कम से कम दस हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए। इस पर उन्होंने ज्ञापन लेते हुए उक्त मामले को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर उन्होंने राहुल गांधी की गाड़ी को आगे बढ़ने दिया। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

महात्मा गांधी का चश्मा किया ठीक
रविवार दोपहर करीब 1:45 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी नगर पालिका परिसर में दाखिल हुए। वहां पहुंचने के बाद पार्टी नेताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिनेता राजबब्बर भी मौजूद थे। गांधी प्रतिमा पर सीढ़ियों से चढ़कर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी ने बापू की प्रतिमा पर लगे चश्मे को सही किया। इसके बाद राजबब्बर ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

गोपाल का नाम पूछ दिया भाषण
मैनपुरी (ब्यूरो)। राहुल गांधी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में भाषण की शुरुआत भीड़ में मौजूद लोगों से नाम पूछने के बाद की। उन्होंने एक युवक से उसका नाम पूछा उसने कहा कि मेरा नाम गोपाल राजपूत है। इसके बाद उससे पूछा कि वह क्या करते हैं तो उसने बताया कि बेरोजगार हैं। तब पूछा कि क्या तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपये आए। उसके मना करने पर राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए अपना भाषण आगे बढ़ाया। गोपाल ने बताया कि राहुल के इशारा कर नाम पूछते ही वह अचंभित हो गया। यह उसके लिए यादगार क्षण रहा। वह जिंदगी में इस पल को कभी भी नहीं भुला पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed