{"_id":"5f13e9178ebc3e9fb73433e7","slug":"rahul-gandhi-slam-modi-government-says-bjp-has-institutionalised-lies-on-covid-19-jdp-and-chinese-intrusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- कोविड, जीडीपी, चीनी घुसपैठ पर भाजपा ने झूठ को दिया संस्थागत रूप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- कोविड, जीडीपी, चीनी घुसपैठ पर भाजपा ने झूठ को दिया संस्थागत रूप
Sun, 19 Jul 2020 12:02 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण और इससे होने वाली मौत के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार झूठ बोल रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार जीडीपी और चीनी घुसपैठ को लेकर भी झूठ बोल रही है और उसने इसे संस्थागत रूप दे दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि केंद्र राष्ट्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर झूठ बोल रही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि राष्ट्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर सरकार झूठ बोल रही है और जल्द ही भाजपा द्वारा फैलाया गया भ्रम टूटेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा ने झूठ को संस्थागत रूप से दे दिया है-
विज्ञापन
1. कोविड 19 की टेस्ट संख्या कम करके और इससे हो रही मौतों की संख्या को कम बताकर
2. जीडीपी की गणना के लिए एक नया तरीका अपनाकर
3. चीनी घुसपैठ पर मीडिया को डरा धमका कर। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा और भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने वाशिंगटन पोस्ट की खबर को साझा की है। इस रिपोर्ट में अखबार ने भारत में कोरोना से हो रही कम मौतों को रहस्यमय बताया है। अखबार ने लिखा है कि भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत अमेरिका और ब्राजील के साथ उन देशों कि सूची में शामिल हो गया है जहां कोई नहीं जाना चाहता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राजस्थान संकट: कांग्रेस ने पूछा- क्या क्लीनचिट देने के लिए सीबीआई को दी जाएगी जांच
अखबार के अनुसार भारत में जब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 लाख हुई, उस समय भी यहां मृतकों का आंकड़ा लगभग 25,000 था। वहीं दूसरी तरफ जब अमेरिका और ब्राजील में 10 लाख मामले थे उस समय वहां कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 50 हजार था।
राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार की जीडीपी गणना के तरीकों पर भी सवाल उठा चुके हैं। गांधी का कहना है कि सरकार जीडीपी के आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर दिखा रही है। इसके अलावा चीनी घुसपैठ को लेकर भी राहुल केंद्र पर निशाना साधते रहते हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि सरकार चीनी घुसपैठ को स्वीकार नहीं कर रही है।