अशोक गहलोत के ट्वीट पर राहुल गांधी का बयान, कहा- इस्तीफा वापस नहीं लूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्तीफा देने पर अड़े कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने की सभी कोशिशें बेकार होती दिखाई दे रही हैं। हाल में ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।
जबकि, राहुल को मनाने के लिए आज कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करने वाले हैं। गांधी के अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा के बाद यह उनकी पहली मुलाकात होगी।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी में गांधी की भविष्य की भूमिका पर रहस्य बना हुआ है और विभिन्न स्तरों पर पद से त्यागपत्र देने वालों की झड़ी लगी हुई है। राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
वहीं जम्मू और कश्मीर के कांग्रेस नेताओं ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके घर पर मुलाकात की। राज्य इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों, सामान्य चुनावों में हार के कारणों और राज्य में वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की।
Jammu and Kashmir Congress leaders met Congress President Rahul Gandhi at his residence earlier today. The state unit discussed upcoming assembly polls, reasons behind defeat in General elections & current scenario in the state. pic.twitter.com/d0pFUKA66X
— ANI (@ANI) July 1, 2019
क्या कहा था अशोक गहलोत ने
अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक आज अपनी एकजुटता दिखाने के लिए माननीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके निवास पर होगी। इससे पहले भी हम सभी ने कहा है कि हम माननीय कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हैं और हम 2019 की हार की जिम्मेदारी लेते हैं।
All Chief Ministers of Congress ruled states will be meeting Hon’ble Congress President Sh. #RahulGandhi today at his residence to show our solidarity. Earlier also we all have stated that we are with Hon’ble CP and we own the responsibility of the 2019 debacle.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 1, 2019