फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says BJP anti-Dalit and anti-tribal face exposed with urinating incident

Congress: 'सीधी कांड से उजागर हुआ भाजपा का आदिवासी-दलित विरोधी चेहरा'; राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 05 Jul 2023 06:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 05 Jul 2023 06:47 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक भाजपा विधायक के करीबी द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ किया गया अमानवीय और घृणित कृत्य बेहद शर्मनाक है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi says BJP anti-Dalit and anti-tribal face exposed with urinating incident
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का दलित और आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा शासन में आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उनके अलावा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना को अमानवीय बताया है। 

विज्ञापन


सीधी पेशाब कांड पर क्या बोले राहुल गांधी
मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड को लेकर पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि आदिवासियों और दलितों के प्रति भाजपा की नफरत का असली चेहरा इस अमानवीय कृत्य से उजागर हो गया है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, 'भाजपा शासन में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से पूरी मानवता शर्मसार हो गई है। यह आदिवासियों और दलितों के प्रति बीजेपी की नफरत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है।'
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक भाजपा विधायक के करीबी द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ किया गया अमानवीय और घृणित कृत्य बेहद शर्मनाक है। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में भाजपा के 18 वर्षों के शासन के दौरान आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि भाजपा शासन में आदिवासी हितों के बारे में केवल खोखले दावे और खोखले शब्द हैं। सरकार आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के लिए वास्तविक कदम क्यों नहीं उठाती? 


क्या है मामला
बता दें, आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला नौ दिन पुराना है, जो कि वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीधी जिले के कुबरी बाजार में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बैठा था। प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में उसके ऊपर पेशाब कर दी। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कांग्रेस ने भी पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ग्राम कुबरी के रहने वाले प्रवेश शुक्ला पूर्व में विधायक प्रतिनिधि थे। वर्तमान में वे सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता हैं। प्रवेश शुक्ला सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी सीधी अंजुलता पटले ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं कि इस वीडियो में कौन है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed