फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Said, I was not here physically but in spirit I was here

केरल: ओखी तूफान के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बोले- शरीर से नहीं, आत्मा से था मौजूद

Thu, 14 Dec 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Said, I was not here physically but in spirit I was here
rahul gandhi

विज्ञापन

राहुल गांधी ने केरल में आए तूफान ओखी के पीड़ितों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मैं शारीरिक रूप से यहां नहीं था लेकिन अपनी आत्मा से मैं यहीं था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को तूफान की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, उनके प्रति मैं सम्मान व्यक्त करता हूं।

पढ़ें: गुजरात चुनाव: साबरमती पहुंचे PM मोदी ने किया मतदान, लाइन में लगकर किया इंतजार

विज्ञापन


आपको बता दें कि राहुल गांधी केरल में ओखी तूफान के पीड़ितों से मिलने के लिए गए थे और उन्होंने ये बातें तिरुवनंतपुरम पुन्थुरा में कहीं। राहुल ने कन्याकुमारी के चिन्नाथुरई में पीड़ित मछुआरों के परिवारों से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि मछुआरों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे हर रोज समस्याओं का सामना करते हैं, उनकी जिंदगी बहुत कठिन होती है, उसके बावजूद वे लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो ऐसे लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। राहुल ने कहा कि यह एक ऐसा समय है जब मछुआरों के लिए केंद्रीय स्तर पर अलग से एक मंत्रालय हो जिससे उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो।  

 



 


आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि, भाजपा और उसके नेताओं द्वारा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू देकर अपनी अभिव्यक्ति जाहिर की तो उनके और चैनल के खिलाफ मुकदमा कर दिया।

पढ़ें: गुजरात चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 39 फीसदी हुआ मतदान, 63 जगह मिली EVM में शिकायत

गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग को बंधक बनाकर रखा है इसलिए वह पीएमओ और पीएम के दबाव में काम कर रहा है चुनाव आयोग, गहलोत ने सनसनीखेज आरोप जड़ते हुए कहा कि जो रिश्ता मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रधानमंत्री के बीच गुजरात में बना था वो आज भी कायम है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed