फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi said BJP Karnataka Manifesto is inspired by PM Modi

कर्नाटक: राहुल ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को दिया एक स्टार, बोले- इसे पढ़कर समय बर्बाद न करें

Sat, 05 May 2018 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 05 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi said BJP Karnataka Manifesto is inspired by PM Modi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र की समीक्षा किसी नई किताब की तरह की है। राहुल ने ट्वीट करके इसे पुस्तक समीक्षा की तर्ज पर रेटिंग में पांच में से एक स्टार दिया। साथ ही मतदाताओं को घोषणापत्र को लेकर सिफारिश की है इसे पढ़ने से बचें।  

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावी घोषणापत्र को एक कमजोर कहानी और बेकार परिकल्पना बताया है। राहुल ने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा का घोषणापत्र नरेंद्र मोदी से प्रभावित है। इसमें मतदाताओं के लिए कुछ भी नया नहीं है। अगर आपने पहले कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ा हैं तो इसमें समय बर्बाद न करें।  
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर भाजपा के घोषणापत्र को जुमलाफेस्टो बताया है। उन्होंने कहा कि जनता झूठ के इस पुलिंदे पर विश्वास नहीं करने वाली है। कर्नाटक में भाजपा के घोषणापत्र में 2014 के मोदी के घोषणापत्र और येदि-रेड्डी के 2018 के घोषणापत्र का समावेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणापत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं को तरजीह

Rahul gandhi said BJP Karnataka Manifesto is inspired by PM Modi

बता दें कि भाजपा ने किसानों, युवाओं और महिलाओं को लुभाने वाला घोषणापत्र पेश किया है। भाजपा ने किसानों के एक लाख रुपये तक के कृषि कर्ज माफ करने की घोषणा के साथ ही युवाओं को लैपटॉप, गरीब महिलाओं को स्मार्टफोन देने का वादा किया है।

वहीं, किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा को कर्नाटक में भी दोहराया है। इससे पहले 27 अप्रैल को कांग्रेस भी अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है। राज्य में किसानों की आबादी करीब 23 फीसदी है। 

सरकार बनने के बाद लाएंगे श्वेतपत्र 
भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के शासनकाल में राज्य की वित्तीय हालत पर श्वेतपत्र लाया जाएगा। 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत सभी भाजपा नेताओं ने जयानगर से पार्टी विधायक बीएन विजयकुमार को श्रद्धांजलि भी दी।

भाजपा सांसद शोभा करंदलजे ने बताया कि तीन लाख आम लोगों और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर घोषणापत्र तैयार किया गया है। राज्य की 223 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed