Kerala: 'अगर केंद्र और केरल में हमारी सरकार हो तो...', वायनाड से नामांकन पर राहुल गांधी ने कही ये बात
नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने वायनाड में एक रोड शो किया। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ थी। रोड शो में करीबन हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
विस्तार
#WATCH | Lok Sabha elections 2024 | Kerala: Congress party's sitting MP and candidate Rahul Gandhi files his nomination from Wayanad
विज्ञापन
His sister and party's general secretary Priyanka Gandhi Vadra is also present with him.
CPI has fielded Annie Raja from this seat and BJP has… pic.twitter.com/NoFpSbcLto — ANI (@ANI) April 3, 2024
नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने किया रोड शो
राहुल गांधी का रोड शो सुबह के 11 बजे शुरू हुआ। उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आपका सांसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपको मतदाता के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं और आपके बारे में वैसा ही सोचता हूं जैसा मैं अपनी बहन के लिए करता हूं। क्योंकि वायनाड के घरों में मेरी मां, बहन, भाई और पिता रहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम न्याय के नए युग में कदम रख रहे हैं। मैं पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करना चाहता हूं।"
#WATCH | Wayanad, Kerala: Congress MP Rahul Gandhi says, "It has been an honour for me to be your member of Parliament. I don't treat you and think of you like an electorate. I treat you and think of you the same way I think of my little sister Priyanka. So in the houses of… pic.twitter.com/W38zqgz3VM
— ANI (@ANI) April 3, 2024
मानव-पशु संघर्ष पर राहुल ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने मानव-पशु संघर्ष के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "राज्य में मानव-पशु संघर्ष और मेडिकल कॉलेज बनाने जैसे मुद्दे हैं। मैं इस लड़ाई में वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं। हमने मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश भी की। मैंने मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखी, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी और जब केरल में भी हमारी सरकार बनेगी तो हम इन मुद्दों का समाधान करेंगे।"
#WATCH | Wayanad, Kerala: Congress MP Rahul Gandhi says, "There is an issue of man-animal conflict, medical college issue. I stand with the people of Wayanad in this fight. We have tried to pressurise the government on the medical college, I have written letters to the CM. But… pic.twitter.com/zQbUYIUeQW
— ANI (@ANI) April 3, 2024
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई के लिए है। एक तरफ कुछ ऐसी शक्तियां है जो देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करना चाहती है। वहीं, दूसरी तरफ एक ऐसी शक्ति है जो देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की कोशिश कर रही है। यह आपके सामने स्पष्ट है कि कौन किसके तरफ है। यह साफ है कि कौन संविधान पर हमला कर रहा है।
#WATCH | Wayanad, Kerala: Congress party's sitting MP and candidate Rahul Gandhi says, "This election is a fight for democracy and for the Constitution of India. On one side are the forces that want to destroy the democracy of this country and the Constitution of this country.… pic.twitter.com/AVWVtsv2sQ
— ANI (@ANI) April 3, 2024
राहुल गांधी के इस रैली में उनकी बहन प्रियंका गांधी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं दीपा दास, एआईसीसी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार, राज्य विधानसभा में विपक्ष के वी डी सतीशन एवं केपीसीसी (केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के कार्यकारी अध्यक्ष एम एम हसन भी शामिल थे।
बता दें कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।