{"_id":"5df9b8428ebc3e87b3689209","slug":"rahul-gandhi-meets-south-korea-pm-discusses-political-and-economic-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून विवाद के बीच दक्षिण कोरिया की यात्रा पर राहुल गांधी, प्रधानमंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून विवाद के बीच दक्षिण कोरिया की यात्रा पर राहुल गांधी, प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Wed, 18 Dec 2019 10:59 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी ने दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
- फोटो : Twitter
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री ली नायक योन से मुलाकात की और उनके साथ विविध विषयों पर चर्चा की। वायनाड सांसद की दक्षिण कोरिया यात्रा भारत में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच हुई है।
विज्ञापन
As a part of an official delegation, I today met with the PM of the Republic of Korea, His Excellency, Lee Nak-yon and other officials, in Seoul. We discussed a wide range of issues, including the current political & economic situation in our respective countries. pic.twitter.com/0ILEg5j20Z
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 17, 2019
विज्ञापन
गांधी ने ट्वीट किया कि आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में मैं आज कोरिया गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम ली याक-योन एवं अन्य अधिकारियों से मिला। उन्होंने कहा कि हमने अपने अपने देशों की वर्तमान राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की। उसमें कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा भी नजर आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि गांधी दक्षिण कोरिया के निमंत्रण पर वहां की राजकीय यात्रा पर गए हैं और वह कुछ दिनों में लौटेंगे।