{"_id":"5b2a5b834f1c1b95598b5331","slug":"rahul-gandhi-marathon-meeting-in-andhra-pradesh-congress-fight-independently-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने आंध्र के नेताओं के साथ की मैराथन बैठक, राज्य में किसी से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल ने आंध्र के नेताओं के साथ की मैराथन बैठक, राज्य में किसी से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jun 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ करीब तीन घण्टे तक मैराथन बैठक की जिसके बाद पार्टी ने कहा कि राज्य में वह आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग का समर्थन करते हुए यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भाजपा और तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) ने राज्य की जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
गांधी के साथ बैठक के बाद कांग्रेस के आंध्र प्रदेश प्रभारी ओमन चांडी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है और इसके लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। चांडी ने कहा कि वह हर जिले में जाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्य किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए एक कार्य योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह इस माह की 12-13 तारीख को विजयवाड़ा गए थे, वहां प्रदेश के नेताओं से विस्तृत चर्चा की थी। चांडी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का गठबंधन जनता के साथ होगा और पार्टी राज्य के किसी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के आंध्र प्रदेश प्रभारी ने कहा कि संप्रग-2 सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चार साल में इसे सिर्फ लटकाया है।
चांडी के मुताबिक राहुल गांधी ने सपष्ट किया कि अगर कांग्रेस 2019 में सत्ता में आती है तो तत्काल प्रभाव से आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक गांधी के साथ आंध्र के इन कांग्रेस नेताओं की बैठक अपराह्न 11 बजे से आरंभ होकर दिन में दो बजे तक चली। इस दौरान गांधी ने नेताओं से एक एक करके अलग से भी मुलाकात की।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री चांडी के आंध्र प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी नियुक्ति होने के बाद राज्य के पार्टी नेताओं के साथ गांधी की यह पहली बैठक थी। कभी एकीकृत आंध्र प्रदेश कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन तेलंगाना राज्य बनने के बाद पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।