फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi joins congress chintan shivir After darshan of Lord Krishna in Dwarka

कांग्रेस चिंतन शिविर: राहुल गांधी ने द्वारकाधीश के किए दर्शन, बोले- सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए चाहिए सिर्फ कुछ लोग

Sat, 26 Feb 2022 04:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 26 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

देवभूमि द्वारका पहुंचने पर गुजरात कांग्रेस प्रभारी राहुल गांधी का गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष  और सीएलपी लीडर सुखराम राठवा और प्रदेश नेतृत्व ने राहुल गांधी का स्वागत किया। यहां पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने द्वारिकाधीश मंदिर में जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात में आज के दिन से ही परिवर्तन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi joins congress chintan shivir After darshan of Lord Krishna in Dwarka
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवभूमि द्वारका पहुंचने पर राहुल गांधी का गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और सीएलपी लीडर सुखराम राठवा और प्रदेश नेतृत्व ने राहुल गांधी का स्वागत किया। यहां राहुल गांधी ने द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात में आज के दिन से ही परिवर्तन शुरू हो गया है। भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद गुजरात को तरक्की की राह पर लेकर जाने का काम करेगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


द्वारका में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में राहुल गांधी के पहुंचने पर श्री कृष्ण और बलराम जी का प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि हाथ पकड़ना और हाथ मिलाना भाजपा का काम है, हमें किसी का पैर पकड़ने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसको ले जाना हो ले जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को 'कौरवों" सूची बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ एसी में बैठकर मौज करते हैं और लंबे भाषण देते हैं और दूसरों के लिए परेशानी पैदा करते हैं। राहुल ने कहा आखिर में ये लोग भाजपा में शामिल हो जाते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात भाजपा की राजनीति से पीड़ित है। छोटे और कुटीर उद्योग यहां की ताकत थे, नरेंद्र मोदी ने उसे भी नष्ट कर दिया। अब गुजरात को कुछ गिने-चुने लोग ही चलाते हैं। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष को राहुल गांधी ने सलाह देते हुए कहा कि गुजरात के लिए एक विजन बनाएं। हमें गुजरात के लोगों को अपने काम की योजनाओं को बताना होगा। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानंमत्री हमेशा गुजरात मॉडल की बात करते हैं लेकिन इस गुजरात मॉडल में बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर क्यों नहीं मिला. 

राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कृष्ण भगवान का उदाहरण देते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए सिर्फ 4-5 लोग ही चाहिए। राहुल ने कहा कि गुजरात सिखाता है कि एक तरफ सत्ता हो सीबीआई हो, ईडी हो, मीडिया हो, अच्छे कपड़े हो, कुछ भी  हो कोई फर्क नहीं पड़ता, अगर दूसरी तरफ सच्चाई है तो। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी का भी उदाहरण दिया। 

गुजरात के लोगों को हमें कांग्रेस की लिस्ट दिखानी है कि एक तरफ काम के लोग हैं। ऐसे लोग जो 24 घंटे लगे रहते हैं, जनता के लिए लाठी खाते हैं। ये लोग भविष्य में गुजरात को रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में काम कौन करता है और बोलता कौन है, इस पर डिस्कनेक्ट है। 


गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस ने 25 से 27 फरवरी तक द्वारका में चिंतन शिविर का आयोजन किया है। इस चिंतन शिवर में राहुल गांधी ने शिरकत की। 
चिंतन शिविर के आयोजन से पहले ही तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा, प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता पूजा जी वंश आदि नेता सोमवार को ही द्वाराका पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed