फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi hits out at modi govt alleging that MSME sector not given assistance

एमएसएमई को सरकार की तरफ से वित्तीय सहयोग नहीं दिया जाना अपराध है: राहुल

Tue, 02 Jun 2020 06:52 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 02 Jun 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi hits out at modi govt alleging that MSME sector not given assistance
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र की एक तिहाई इकाइयों के बंद होने के कगार पर पहुंचने का दावा करते हुए सरकार को निशाने पर लिया। राहुल ने मंगलवार को कहा कि संकट के समय सरकार की तरफ से इन्हें वित्तीय मदद नहीं देना अपराध है।
विज्ञापन


उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार का हवाला देते हुए ट्वीट किया, एमएसएमई इकाइयां देश में 11 करोड़ लागों को रोजगार दे रही हैं। इनमें एक तिहाही स्थायी रूप से बंद हो रही हैं। इन्हें भारत सकार की तरफ से नकद सहयोग नहीं दिया जाना अपराध है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन’ (एआईएमओ) के सर्वेक्षण में सामने आया है कि देश के एक तिहाई एमएसएमई इकाइयां बंद होने की कगार पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि यह सर्वेक्षण एमएसएमई, स्व-रोजगार, कॉरपोरेट सीईओ और कर्मचारियों से प्राप्त कुल 46,525 जवाबों पर आधारित है। सर्वेक्षण 24 मई से 30 मई के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed