फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Rahul Gandhi has become synonymous with politics of deception, propaganda, lies and deceit': BJP

Politics: 'धोखे-दुष्प्रचार और झूठ की राजनीति का पर्याय बन गए हैं राहुल गांधी, भाजपा का कांग्रेस नेता पर हमला

Sat, 10 Aug 2024 10:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 10 Aug 2024 10:20 PM IST
सार

Politics: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। बीजेपी के नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है और कर्नाटक में किए गए वादों की याद दिलाया है।

विज्ञापन
'Rahul Gandhi has become synonymous with politics of deception, propaganda, lies and deceit': BJP
भाजपा का राहुल गांधी पर हमला - फोटो : ANI / X /@BJP4india

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी के चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी की तरफ से किए गए कुल 59 वादों में से केवल दो को पूरा किया है। 
विज्ञापन


'वादे तोड़ना कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में'
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा पर किए गए सात चुनावी वादों में से छह और रोजगार के मुद्दे से निपटने के लिए किए गए 15 वादों में से 14 को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि वादे तोड़ना कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में है, कर्नाटक में पार्टी द्वारा केवल तीन प्रतिशत चुनावी वादे पूरे किए गए हैं और शेष 97 प्रतिशत अधूरे रह गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल पर लगाया दिखावे की राजनीति करने का आरोप
गौरव भाटिया ने कहा, कर्नाटक के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जहां भी कांग्रेस सत्ता में है, राज्य के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गौरव भाटिया ने कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कांग्रेस नेता पर वोट जीतने के लिए दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, उनके पास दिल्ली में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय है, लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि कर्नाटक में 1,200 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। राहुल गांधी उनसे मिलने या कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इन मामलों का संज्ञान लेने का निर्देश देने के लिए एक मिनट भी क्यों नहीं निकाल पाए?


'कांग्रेस किसान और एससी, एसटी और ओबीसी विरोधी'
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि राहुल गांधी की प्राथमिकताएं अलग हैं। इसलिए ये चिंताजनक है जब वह कर्नाटक के लोगों को एक ऐसा मुख्यमंत्री देते हैं जो खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। हम सभी MUDA घोटाले के बारे में जानते हैं जिसमें एससी और एसटी समुदाय के सदस्यों की जमीन मुख्यमंत्री की पत्नी को आवंटित की गई है। कांग्रेस किसान विरोधी और एससी विरोधी, एसटी विरोधी और ओबीसी विरोधी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने झूठे वादे किए और चुनाव के बाद उन्हें पूरा करने में विफल रहे, जो देश के लोगों को धोखा देने के बराबर है। 

संसद सत्र में नकारात्मक राजनीति में लगे रहे राहुल- गौरव
वहीं हाल ही में खत्म हुए संसद सत्र के दौरान कई मुद्दों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के विरोध की भी गौरव भाटिया ने आलोचना की और कहा कि सत्तारूढ़ एनडीए सरकार ने जन कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया, जबकि विपक्षी दल, विशेष रूप से कांग्रेस और राहुल गांधी, नकारात्मक राजनीति में लगे रहे। विपक्षी दलों की तरफ से सभापति जगदीप धनखड़ को उनके पद से हटाने के लिए प्रस्ताव पेश करने पर विचार करने के बारे में पूछे जाने पर, भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि समय आने पर उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed