{"_id":"5e9037248ebc3e76b56379ec","slug":"rahul-gandhi-hails-asha-anganwadi-workers-and-anms-for-coronavirus-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी बोले- कोरोना संकट के समय लोगों की सेवा कर रहे कर्मी सच्चे देशभक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी बोले- कोरोना संकट के समय लोगों की सेवा कर रहे कर्मी सच्चे देशभक्त
Fri, 10 Apr 2020 03:17 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट के समय लोगों की सेवा में जुटी आशाकर्मियों, नर्सों और आंगनवाड़ी कर्मियों की तारीफ करते हुए शुक्रवार को कहा कि ये लोग सच्चे देशभक्त हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक संदेश में कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारी आशाकर्मी, नर्स और आंगनवाड़ी कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर साहस और समर्पण भाव से काम कर रही हैं। गांधी ने कहा कि जरूरत की घड़ी में देश की सेवा करना सबसे बड़ी देशभक्ति है।
विज्ञापन
हमारे ये सेवाकर्मी असली देशभक्त हैं जो संकट के समय लोगों को सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं। उनके मुताबिक ऐसे माहौल में इन सामुदायिक कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिसमें दुष्प्रचार और भय कोरोना वायरस से बड़ा खतरा पैदा करता है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि संकट खत्म होने के बाद उनकी बेमिसाल सेवाएं उनके कामकाज के हालात में व्यापक बदलाव में मुख्य भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि मैं देश की सेवा के लिए हर सेवाकर्मी को सलाम करता हूं और उनकी एवं उनके परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।