फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi comments on Modi Government over Unemployment

पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ नौकरियां गईं, अब अर्थव्यवस्था का सच नहीं छुप सकता: राहुल

Wed, 19 Aug 2020 01:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi comments on Modi Government over Unemployment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी भारत-चीन तनाव, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले समेत कई मुद्दों को लेकर पिछले कुछ दिनों से ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने बुधवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ लोगों की नौकरियां चली गईं और अब ‘अर्थव्यवस्था के सर्वनाश’ का सत्य देश से नहीं छिप सकता।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाईं हैं। दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफरत फैलाने से बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसी विषय पर दावा किया, ‘‘अब सच्चाई जग जाहिर है। केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में 1.90 करोड़ नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई। अकेले जुलाई माह में 50 लाख नौकरी गई। खेती और निर्माण क्षेत्र में 41 लाख लोगों की नौकरी गई। भाजपा ने देश की रोजी-रोटी पर ग्रहण लगाया।’’

राहुल गांधी और सुरजेवाला ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के बीच अप्रैल से अब तक 1.89 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी’ (सीएमआईई) के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि पिछले महीने यानी जुलाई में लगभग 50 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई है।





यह भी पढ़ें- राहुल का पीएम मोदी पर तंज, देश में लगातार बढ़ती 'असत्य की गंदगी' भी साफ करनी है


बता दें कि इससे पहले रविवार (16 अगस्त) को ट्वीट कर कहा था कि केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर, देश के हर नागरिक को भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि "हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed