{"_id":"5d8762458ebc3e93b774eef9","slug":"rahul-gandhi-cannot-manage-his-party-well-how-would-he-govern-the-country-says-ramdas-athawale","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी अपनी पार्टी को ही नहीं संभाल सकते, देश कैसे चलाएंगे : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी अपनी पार्टी को ही नहीं संभाल सकते, देश कैसे चलाएंगे : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
Sun, 22 Sep 2019 05:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 22 Sep 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
रामदास अठावले (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वालों पर हमला किया है। अठावले ने रविवार को कहा है कि पांच साल तक अच्छा काम करने के बाद भी कुछ लोगों ने पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने तय कर लिया था कि मोदी जी के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
अठावले ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी अपनी पार्टी को अच्छी तरह से प्रबंधित नहीं कर सकते हैं, तो वो देश कैसे चलाएंगे? परिणामस्वरूप, वो अमेठी से चुनाव हार गए।
विज्ञापन
Union Minister Ramdas Athawale: Even after doing well for 5 yrs, some people tried to malign PM Modi's image. But people had decided that there was no alternative to Modi Ji. If Rahul Gandhi cannot manage his party well, how would he govern the country?As a result, he lost Amethi pic.twitter.com/pV65GLthzf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 22, 2019
इस से पहले शनिवार को अठावले ने कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और छोटे दलों का गठबंधन 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में 240 से 250 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा था कि भाजपा और शिवसेना को छोटे मुद्दों को छोड़ कर अपनी ताकत के आधार पर सीटों का बंटवारा करना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए।