फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi blames centre for migration of labourers because of lockdown demands strict steps

'पैदल पलायन' पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, प्रियंका बोलीं- हमें शर्म आनी चाहिए

Sat, 28 Mar 2020 01:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Mar 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi blames centre for migration of labourers because of lockdown demands strict steps
लॉकडाउन के कारण हजारों मजदूर अपने गांव लौट रहे हैं - फोटो : Twitter

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मजदूरों के पलायन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। बता दें कि 21 दिनों की संपूर्ण देशबंदी की घोषणा के बाद से विभिन्न महानगरों से मजदूर अपने गांव को लौट रहे है क्योंकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट करके लिखा, 'सरकार इस भयावह हालत की जिम्मेदार है। नागरिकों की ये दशा करना एक बहुत बड़ा अपराध है। आज संकट की घड़ी में हमारे भाइयों और बहनों को कम से कम सम्मान और सहारा तो मिलना ही चाहिए। सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए ताकि ये एक बड़ी त्रासदी ना बन जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से पलायन करने वाले लोगों को खाना-पानी देने की अपील की। उन्होंने लिखा, 'आज हमारे सैकड़ों भाई-बहनों को भूखे-प्यासे परिवार सहित अपने गांवों की ओर पैदल जाना पड़ रहा है। इस कठिन रास्ते पर आप में से जो भी उन्हें खाना-पानी-आसरा-सहारा दे सके, कृपा करके दे! कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं से मदद की खास अपील करता हूं। जय हिंद!'

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस स्थिति को लेकर हम सभी को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने गरीबों के पैदल पलायन का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हमने इन्हें इस हाल में छोड़ दिया है। ये हमारे अपने हैं।' प्रियंका ने कहा, 'मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी हैं। कृपया इनकी मदद करिए। '

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'हज़ारों गरीब लोग अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश - बिहार पैदल जाने को मजबूर हैं। ये लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस से नहीं, तो भूख से जरूर मर जाएंगे।' उन्होंने सवाल किया कि क्या इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी का कोई जबाब नही

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed