फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi attacks modi govt over employment says India will not be able to provide employment to youth

राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- 70 साल में पहली बार भारत युवाओं को नहीं दे सकता रोजगार

Thu, 20 Aug 2020 02:35 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Aug 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi attacks modi govt over employment says India will not be able to provide employment to youth
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा 70 साल में ये कभी नहीं हुआ। उन्होेंने कहा कि बेशक अभी आप लोग मेरी बात मत मानिए। बस छह-सात महीने रुक जाइये आपको दिखाई देने लगेगा। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने वीडियो में कहा, '90 प्रतिशत रोजगार असंगठित अर्थव्यवस्था हिंदुस्तान को देती है। ये लोग कौन हैं। ये लोग छोटे, मध्यम वर्गीय रोजगार वाले हैं, किसान हैं। अब इस सिस्टम को नरेंद्र मोदी ने नष्ट कर दिया, खत्म कर दिया। आप देखना जैसे ही ये पाबंदियां हटेंगी एक के बाद एक कंपनियां गिरेंगी। छोटे और लघु उद्योग वाले खत्म हो जाएंगे। वो तो आज भी हो रहे हैं। तो फिर हिंदुस्तान में क्या होगा। ये देश रोजगार नहीं दे पाएगा। ये देश अपने युवाओं को आने वाले समय में रोजगार नहीं दे पाएगा। ये आपको देखने को मिलेगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा, 'पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में हमारा देश, 70 साल में ये कभी नहीं हुआ, हमारा देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। आप मेरी बात अभी मत मानो। राहुल बहुत बोल रहा है। जैसे कोरोना के समय कहा था, राहुल बहुत बोल रहा है। मैंने कहा था बहुत नुकसान होने वाला है। मेरी बात मत मानो। छह-सात महीने रुक जाओ, आपको पता चल जाएगा कि ये देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा क्योंकि रोजगार देने वाले जो लोग हैं छोटे और लघु उद्योग वाले, किसान ये रोजगार नहीं दे पाएंगे क्योंकि यही बर्बाद हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed