फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi accused modi government railway policies framed only for riches betrayel with indians

Rahul Gandhi: 'अमीरों को ध्यान में रखकर बन रहीं रेलवे की नीतियां', राहुल गांधी का आरोप- ये भारतीयों से धोखा

Sun, 03 Mar 2024 01:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 03 Mar 2024 01:01 PM IST
सार

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में यात्रा कराने का सपना दिखाकर पीएम मोदी गरीबों को 'गरीबों की सवारी' रेलवे से ही दूर कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
rahul gandhi accused modi government railway policies framed only for riches betrayel with indians
राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि रेलवे को लेकर मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ अमीरों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी पर विश्वास ही धोखे की गारंटी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में आरोप लगाया कि रेलवे की सेवाओं को लगातार महंगा किया जा रहा है, जिससे रेलवे गरीबों की पहुंच से बाहर हो रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में यात्रा कराने का सपना दिखाकर पीएम मोदी गरीबों को 'गरीबों की सवारी' रेलवे से ही दूर कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


'किराए में हुई बढ़ोतरी'
राहुल गांधी ने लिखा 'कैंसिलेशन चार्ज, महंगे प्लेटफॉर्म टिकट के नाम पर हर साल किराए में 10 फीसदी इजाफा हो जाता है। लोगों को एलीट ट्रेनों की तस्वीर दिखाकर ललचाया जा रहा है, लेकिन उनमें गरीब लोग पैर भी नहीं रख सकते।' राहुल गांधी ने दावा किया कि बीते तीन वर्षों में वरिष्ठ नागरिकों से उन्हें दी जा रही छूट वापस लेकर 3700 करोड़ रुपये इकट्ठे किए गए हैं। ट्रेनों को प्रचार के लिए आलीशान दिखाया जा रहा है। राहुल गांधी ने लिखा एसी कोच की संख्या बढ़ाकर जनरल कोच की संख्या घटाई जा रही है। ना सिर्फ मजदूर और किसान बल्कि छात्रों और सर्विस क्लास के लोग भी जनरल कोच में सफर करते हैं, लेकिन सामान्य कोच की तुलना में एसी कोच का बड़ी संख्या में निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दावा किया कि रेलवे की प्राथमिकता से गरीब और मध्यम वर्ग नहीं है। रेलवे की नीतियां सिर्फ अमीरों को ध्यान में रखकर बन रही हैं और ये देश के 80 फीसदी लोगों से धोखा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी पर विश्वास, धोखे की गारंटी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा खत्म करना, इन्हीं कारनामों को छिपाने की साजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed