फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rage on the cost of vaccine: Mamta raised questions at the different cost to centre and states, demand for free vaccination across the country

वैक्सीन की कीमत पर रार: केंद्र व राज्यों के लिए अलग-अलग कीमत पर ममता ने उठाए सवाल, देशभर में मुफ्त लगाने की मांग

Thu, 22 Apr 2021 06:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 22 Apr 2021 06:21 PM IST
सार

  • टीएमसी प्रमुख ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
  • सीरम ने कहा-नहीं है अलग-अलग कीमत

विज्ञापन
Rage on the cost of vaccine: Mamta raised questions at the different cost to centre and states, demand for free vaccination across the country
Mamta Banerjee - फोटो : PTI

विस्तार

एक मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के बीच टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 टीकों का मूल्य केंद्र व राज्यों के लिए एकसमान रखने की मांग की है। ममता ने कंपनी द्वारा अलग-अलग मूल्य तय करने पर कड़ा एतराज जताया है। उधर, सीरम इंस्टीट्यूट ने मामले में स्पष्टीकरण जारी किया है। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि देश में कोविड वैक्सीन की कीमत एकसमान होना चाहिए। उन्होंने मूल्यों में अंतर को देश के संघीय ढांचे और गरीबों के खिलाफ बताया। टीएमसी प्रमुख ने मांग की कि देश के लोगों को वैक्सीन की खुराक मुफ्त में दी जाना चाहिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इसका पैसा केंद्र देगा या राज्य। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने किया था ट्वीट
बता दें, इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि केंद्र सरकार को कोविशील्ड 150 रुपये प्रति डोज के हिसाब से मिलेगी, लेकिन राज्य सरकारों को 400 रुपये देने होंगे। रमेश के अलावा कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी सवाल किया था कि राज्य सरकार को 400 रुपये क्यों चुकाना होंगे, जबकि केंद्र को कंपनी 150 रुपये में खुराक देगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरम ने कहा-केंद्र व राज्यों के लिए कीमत में कोई अंतर नहीं
दरअसल कोविशील्ड ने खुले बाजार में अपना टीके कोविशील्ड का बिक्री मूल्य तय कर दिया है। कोविशील्ड बनाने वाली पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला ने स्पष्ट किया है कि केंद्र व राज्यों के लिए टीके की कीमत में कोई अंतर नहीं रखा गया है। एक मई से शुरू हो रहे नए कांट्रेक्ट के तहत केंद्र व राज्यों दोनों को 400 रुपये प्रति खुराक अदा करना होंगे। वहीं निजी अस्पतालों को इसके लिए 600 रुपये प्रति खुराक चुकाना पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed