{"_id":"5dce5cfd8ebc3e54ae283bb7","slug":"rafale-verdict-bjp-to-hold-protest-outside-congress-office-demanding-apology-from-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल: राहुल से माफी चाहती है भाजपा, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल: राहुल से माफी चाहती है भाजपा, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करेगी प्रदर्शन
Fri, 15 Nov 2019 01:50 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
राफेल को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल सौदे को लेकर उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को मिली क्लिनचिट को बरकरार रखा है। जिसके बाद भाजपा राहुल गांध से माफी की मांग कर रही है। फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बाहर राहुल से माफी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा शनिवार से भाजपा राफेल फैसले पर राहुल और कांग्रेस पार्टी की टिप्पणी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party to hold countrywide protests tomorrow against Congress leader Rahul Gandhi and Congress party, over Rahul Gandhi's remarks on Rafale verdict. https://t.co/A2KzFE9nDb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 15, 2019
बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने 14 राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को बरकरार रखते हुए अपने 14 दिसंबर, 2018 को दिए फैसले के खिलाफ दाखिल समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया। केंद्र सरकार को राहत देते हुए मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि इसकी अलग से जांच करने की जरूरत नहीं है।
अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस ने जेपीसी जांच की मांग की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर राफेल की सुनवाई करने वाली बेंच में शामिल जस्टिस जोसेफ की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने जांच के दरवाजे खोल दिए हैं। अब पूरी गंभीरता से एक जांच शुरू होनी चाहिए। इस घोटाले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाना चाहिए।
राहुल के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह शीर्ष अदालत के फैसले पर जश्न मना रही है, लेकिन यह सेलिब्रेशन नहीं बल्कि इन्वेस्टिगेशन का समय है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय यह साबित करता है कि राफेल केस की जांच का रास्ता सुप्रीम कोर्ट ने खोल दिया है।