फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale Maritime Strike fighter taking off from an aircraft carrier

तैयारी: INS विक्रांत के लिए राफेल-एम जेट का परीक्षण करेगी नौसेना, छह जनवरी से शुरू होगा संचालन

Sat, 01 Jan 2022 09:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 01 Jan 2022 09:45 AM IST
सार

अगस्त 2022 में पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत विक्रांत भारतीय नौसेना को मिल जाएगा। घातक हथियारों से लैस इस युद्धपोत के आते ही हिंद महासागर में भारत की ताकत में कई गुना बढ़ोतरी हो जाएगी

विज्ञापन
Rafale Maritime Strike fighter taking off from an aircraft carrier
राफेल लड़ाकू विमान - फोटो : S Rande

विस्तार

भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत विक्रांत का समुद्री ट्रायल जारी है। युद्धपोत अरब सागर और हिंद महासागर में गहन समुद्री परीक्षणों से गुजर रहा है। अगस्त  2022 में भारतीय नौसेना को मिल जाएगा। इससे पहले राफेल-एम जेट का परीक्षण करेगी। भारतीय नौसेना 6 जनवरी को गोवा में राफेल-समुद्री लड़ाकू विमान के उड़ान परीक्षण का संचालन करेगी।  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने कहा है कि वह इसे अप्रैल 2022 में भारतीय नौसेना को हैंडओवर कर देगा। घातक हथियारों से लैस इस युद्धपोत के आते ही हिंद महासागर में भारत की ताकत में कई गुना बढ़ोतरी हो जाएगी।

विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, राफेल-एम लड़ाकू विमान को आईएनएस हंसा में 283 मीटर मॉक-अप स्की जंप सुविधा में लगभग 12 दिनों तक गहन परीक्षण के माध्यम से रखा जाएगा। इससे यह जानकारी मिलेगी कि लड़ाकू विमान IAC-1 के लिए सबसे उपयुक्त है या नहीं। बता दें कि राफेल एम फाइटर फ्रांसीसी चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत के लिए प्रमुख हथियार प्रणाली है और इसने 2008 में अमेरिकी विमान वाहक के साथ अपनी अंतर-संचालन क्षमता भी दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed