Rafale Induction Live Updates: राजनाथ बोले- राफेल का वायुसेना में शामिल होना दुनिया को कड़ा संदेश
भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच गुरुवार को पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए हैं। इसकी बल में विधिवत तौर पर एंट्री हुई। सबसे पहले सर्वधर्म प्रार्थना हुई। फिर वायुसेना के तेजस, सुखोई सहित कई अन्य विमानों ने एयर शो में हिस्सा लिया। इसके बाद प्रक्रिया के तहत राफेल को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। समारोह को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने संबोधित किया। अपने संबोधन में राजनाथ ने इशारों-इशारों में चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमारी संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए राफेल का इंडक्शन अहम है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति में अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेंगे। वहीं पर्ली ने कहा कि यह हमारे देशों के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है। यहां पढ़ें सेरेमनी के सभी अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
फ्रांस की रक्षा मंत्री समारोह को संबोधित कर रही हैं
राजनाथ सिंह के बाद फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देशों के लिए एक उपलब्धि है। हम एक साथ मिलकर भारत-फ्रांस के रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं। हम 'मेक इन इंडिया' पहल के साथ-साथ अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारतीय निर्माताओं के एकीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है।We are fully committed to 'Make in India' initiative, as well as, to the further integration of the Indian manufacturers in our global supply chain: Minister of the Armed Forces of France Florence Parly https://t.co/VdwR0NGrno
— ANI (@ANI) September 10, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया संबोधित
रक्षा मंत्री राजना सिंह राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है। इस अवसर पर मैं अपनी आर्म्स फोर्सिज सहित सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। हम दोनों ने एक दूसरे को समझा है। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक भागीदारी है जो समय के साथ मजबूत हो रही है। मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और संपूर्ण विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधो के आधार हैं। राफेल इंडक्शन पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है, खासकर हमारी संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए। हमारी सीमाओं पर हाल के दिनों में जो तनाव का माहौल बना है, ऐसे समय पर ये इंडक्शन अहम है। अपनी हालिया विदेश यात्रा में, मैंने भारत के दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखा। मैंने सभी को किसी भी परिस्थिति में अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करने के अपने संकल्प के बारे में अवगत कराया। हम इसके लिए हर संभव कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।Rafale induction is a big & stern message for the entire world, especially to those eyeing our sovereignty. This induction is important considering the kind of atmosphere at our borders or should I say the kind of atmosphere created at our borders: Defense Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/tOhEYCRDux
— ANI (@ANI) September 10, 2020
आरकेएस भदौरिया ने किया संबोधित
वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राफेल जहां भी और जब भी तैनात होगा, वह दुश्मनों पर भारी पड़ेगा।वजन से डेढ़ गुना ज्यादा बोझ ले जाने में सक्षम
- राफेल विमान 450 मीटर के क्षेत्र में लैंडिंग में सक्षम है।
- वजन से डेढ़ गुना पेलोड ले जाने में सक्षम एकमात्र जेट है।
- बिना हथियारों से लैस राफेल का वजन 11 टन है।
- राफेल 16 टन वजन के बम, मिसाइलें और ईंधन ले जाने में सक्षम है।
तेजस ने किया फ्लाईपास्ट
स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने राफेल इंडक्शन सेरेमनी के दौरान अंबाला एयरबेस में फ्लाईपास्ट किया।#WATCH Indigenous light combat aircraft Tejas performs during Rafale induction ceremony, at Ambala airbase pic.twitter.com/5SSQQHzDnT
— ANI (@ANI) September 10, 2020
राफेल को मिला वाटर सैल्यूट
अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल लड़ाकू विमानों को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।#WATCH: Water cannon salute given to the five Rafale fighter aircraft at Ambala airbase. #Haryana pic.twitter.com/SB9jhyp1Ox
— ANI (@ANI) September 10, 2020
आसमान से क्रिकेट बॉल तक की फोटो ले सकता है राफेल
राफेल विमान की रफ्तार 2130 किमी प्रति घंटा है, यानी ध्वनि की गति से दोगुना। यह परमाणु हमले में भी सक्षम है। राफेल की नोज पर लगी मल्टी डायरेक्शनल रडार 100 किमी की रेंज में 40 से अधिक टारगेट निशाने पर ले सकता है। इसमें लगा एक टन का कैमरा इतना ताकतवर है कि जमीन पर पड़ी क्रिकेट बॉल तक की फोटो ले सकता है।राफेल के लिए हुई सर्वधर्म प्रार्थना
भारतीय वायुसेना की प्रक्रिया के तहत सभी धर्मों के गुरुओं ने अंबाला एयरबेस पर पूजा की। इसके बाद विधिवत रूप से राफेल को बल में शामिल किया। इस दौरान जवानों की सलामती के लिए भी दुआएं मांगी गई।कम गति पर राफेल ने भरी उड़ान
#WATCH Rafale fighter aircraft flying at low-speed during an air display at Indian Air Force base in Ambala pic.twitter.com/8UhgbROzRN
— ANI (@ANI) September 10, 2020
राजनाथ और फ्लोरेंस ने देखा राफेल का फ्लाईपास्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने राफेल लड़ाकू विमानों के फ्लाईपास्ट को देखा।Ambala: Defence Minister Rajnath Singh and Minister of the Armed Forces of France Florence Parly witness air display of Rafale fighter aircraft flanked by SU-30 and Jaguar aircraft in arrow formation pic.twitter.com/l6lAbTNsNJ
— ANI (@ANI) September 10, 2020