फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale deal update: Supreme Court to hear new plea on corruption charges in two weeks

राफेल पर फिर बवाल: फ्रांसीसी पोर्टल के दावे पर याचिका दायर, सुप्रीम कोर्ट में दो हफ्ते बाद होगी सुनवाई

Mon, 12 Apr 2021 02:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 12 Apr 2021 02:47 PM IST
सार

देश में लड़ाकू विमान राफेल की खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। फ्रांसीसी पोर्टल के दावे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर कोर्ट दो हफ्ते बाद सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन
Rafale deal update: Supreme Court to hear new plea on corruption charges in two weeks
राफेल लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Air Force

विस्तार

देश में लड़ाकू विमान राफेल की खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। फ्रांसीसी पोर्टल के दावे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर कोर्ट दो हफ्ते बाद सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि अदालत इस मामले पर अर्जेंट सुनवाई करेगी। हालांकि, उन्होंने इसके लिए किसी तारीख का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन


अधिवक्ता एमएल शर्मा ने फ्रांसीसी पोर्टल के दावे पर याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र जांच की मांग की है। याचिका में सौदे को रद्द करने और जुर्माना के साथ सारी रकम वसूलने की मांग की गई है साथ ही मामले की कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच के आदेश मांग की गई है। बता दें कि पोर्टल ने दावा किया कि राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट को भारत में एक बिचौलिये को करीब 8 करोड़ 62 लाख रुपये ‘बतौर गिफ्ट’ देने पड़े थे। याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र और सीबीआई को भी पक्षकार बनाया है। दसॉल्ट एविएशन ने पहले ही आरोपों का खंडन किया है। कंपनी ने कहा  कि सौदे में कोई भ्रष्टाचार या अनियमितता नहीं थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दो साल पहले दी थी क्लीनचिट 
राफेल खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर देश में जमकर बवाल हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने दो साल पहले अदालत की निगरानी में राफेल डील की जांच की मांग से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज कर दी थीं। 14 दिसंबर, 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने इस सौदे की प्रॉसेस और पार्टनर चुनाव में किसी तरह के फेवर के आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

कांग्रेस फिर हुई हमलावर

फ्रांसीसी रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने राफेल खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि इस पूरे लेन-देन को गिफ्ट टू क्लाइंट की संज्ञा दी गई। अगर ये मॉडल बनाने के पैसे थे, तो इसे गिफ्ट क्यों कहा गया? क्या ये छिपे हुए ट्रांजेक्शन का हिस्सा था। सच्चाई सबके सामने आ गई। ये हम नहीं, फ्रांस की एक एजेंसी कह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed