{"_id":"5bda777dbdec22694517db0c","slug":"rafale-deal-sc-seeks-pricing-details-of-fighter-jets-from-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल सौदे की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पहले उन्हें अपना घर संभाल लेने दीजिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल सौदे की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पहले उन्हें अपना घर संभाल लेने दीजिए
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई से कराए जाने की एक याचिका पर बुधवार को कहा कि जांच एजेंसी को पहले अपना घर संभाल लेने दीजिए, उसके बाद इस विषय पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण से कहा, ‘‘ पहले सीबीआई को अपना घर संभाल लेने दीजिए।’’
पीठ की यह टिप्पणी उस वक्त आई, जब वह राफेल मामले में अधिवक्ता प्रशांत भूषण और पूर्व केन्द्रीय मंत्री - अरूण शौरी तथा यशवंत सिन्हा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। उन्होंने अपनी याचिका में राफेल सौदे की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
भूषण ने जब राफेल सौदे की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई से कराए जाने के सिलसिले में याचिका में किए गए अनुरोध का उल्लेख किया, तब प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आपको इंतजार करना होगा।’’
विज्ञापन
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत का ब्योरा 10 दिनों के अंदर सीलबंद लिफाफे में न्यायालय के समक्ष पेश करने को कहा है।