फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale deal rahul gandhi asks why Reliance on someone with nil experience in aerospace

राफेल डील: राहुल ने पूछा- एयरोस्पेस में अनुभव नहीं रखने वाले को क्यों दिया काम?

Sun, 19 Nov 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 19 Nov 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
Rafale deal rahul gandhi asks why Reliance on someone with nil experience in aerospace
राहुल गांधी

राफेल डील पर हो रहे विवाद के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने अपने ट्वीट में रिलायंस का नाम लेकर कहा कि वह मेक इन इंडिया का जरूरी हिस्सा है। यह लिखने के साथ राहुल ने एक खबर का लिंक भी शेयर किया जिसमें रिलायंस को राफेल डील का पार्टनर बताते हुए सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के आरोपों पर फ्रांस का जवाब, कहा- राफेल डील से भारत को फायदा
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर फ्रांस पहले ही सफाई दे चुका है। फ्रांस के राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि राफेल डील में भारत का फायदा है और इस लड़ाकू विमान को इसके बेहतरीन प्रदर्शन और उचित कीमत के चलते चुना गया है। राजनयिक सूत्रों ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि किसी भी तरह का दावा करने से पहले तथ्यों पर गौर करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला: कांग्रेस की तरफ से रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राफेल एयरक्राफ्ट डील में घोटाला किया है। सुरजेवाला ने इसे राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने  526 करोड़ की डील को 1571 करोड़ में किया।
 

 

क्या है राफेल डील

Rafale deal rahul gandhi asks why Reliance on someone with nil experience in aerospace
20 अगस्त 2007 यानी मनमोहन सरकार के वक्त 126 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 23 सितंबर, 2016 को फ्रांस के रक्षामंत्री ज्यां ईव द्रियां ने उस वक्त के रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के साथ डील साइन की थी। इसके मुताबिक, 36 राफेल भारत को मिलेंगे जिसमें से पहला 2019 तक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed