फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale Deal BJP's counterattack on the revelations of the commission, said- bribe given from 2007 to 2012, then whose government was there in India?

BJP On Rafale Deal : कमीशन के खुलासों पर भाजपा का पलटवार, कहा- 2007 से 2012 में दी गई घूस, तब भारत में किस की सरकार थी?

Tue, 09 Nov 2021 12:39 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 12:39 PM IST
सार

BJP On Rafale Deal: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रिपोर्ट में एक बिचौलिए के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मिडिलमैन का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सामने आया था, उसी का नाम राफेल डील में भी आया है।

विज्ञापन
Rafale Deal BJP's counterattack on the revelations of the commission, said- bribe given from 2007 to 2012, then whose government was there in India?
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : ANI

विस्तार

राफेल मामले में फ्रांस की पत्रिका मीडियापार्ट की तरफ से हुए खुलासों पर कांग्रेस एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हुई है। हालांकि, इस बार भाजपा ने जबरदस्त पलटवार किया है और मीडियापार्ट की रिपोर्ट का ही जिक्र करते हुए कांग्रेस पर राफेल डील में कमीशन लेने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रिपोर्ट में एक बिचौलिए के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मिडिलमैन का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सामने आया था, उसी का नाम राफेल डील में भी आया है।

विज्ञापन


क्या रहा संबित पात्रा का बयान?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "राफेल का विषय कमीशन की कहानी थी, बहुत बड़े घोटाले की साजिश थी। ये पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ। आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाले हैं, ताकि भ्रष्टाचार किसके कालखंड में हुआ ये बताएगा। फ्रांस के एक मीडिया संस्थान ने कुछ वक्त पहले ये खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था।"
विज्ञापन


अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में शामिल बिचौलिए का नाम राफेल से भी जुड़ा
पात्रा ने आगे कहा, "आज ये खुलासा हुआ है कि 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है- सुषेण गुप्ता। यह कोई नया खिलाड़ी नहीं है। ये पुराना खिलाड़ी है, जिसे अगस्ता वेस्टलैंड केस का किंगपिन माना जाता है। एक मिडिलमैन जो कि अगस्ता वेस्टलैंड केस में बिचौलिया था, वो 2007 से 2012 के बीच राफेल केस में घूस में बिचौलिया था। बहुत ज्यादा इत्तेफाक हकीकत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी से मांगा जवाब
पात्रा ने आगे कहा- राहुल गांधी शायद हिंदुस्तान में नहीं है। वे इटली में हैं। इटली से वे जवाब दें, जो भ्रम फैलाने की कोशिश उनकी पार्टी ने की है। उन्हीं की पार्टी पर खुलासा हुआ है कि घूसखोरी 2007 से लेकर 2012 तक हुई। 10 साल तक भारतीय वायुसेना के पास फाइटर एयरक्राफ्ट नहीं थे। 10 साल तक सिर्फ समझौता किया गया और डील को अटकाए रखा गया। ये समझौता सिर्फ कमीशन के लिए अटकाए रखा गया। ये समझौता एयरक्राफ्ट के लिए नहीं हो रहा था। बल्कि कमीशन के लिए हो रहा था। 


एग्रीमेंट फॉर कमीशन कांग्रेस के कालखंड में एग्रीमेंट ऑफ पर्चेज तो हमने देखा नहीं, लेकिन एक एग्रीमेंट ऑफ कमीशन जरूर हमारे सामने आ गया। इसके कंटेंट को आप पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे। यह कमीशन कोई 2 से 4 फीसदी की नहीं थी। राहुल जी, सोनिया जी बधाई। विश्व में कमीशन के रिकॉर्ड को आपने तोड़ा है। 40 फीसदी की दर से कमीशन लेंगे। यह तो विश्व रिकॉर्ड है। उल्टा चोर चौकीदार को डांट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed