फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   quota activist Jarange claims OBC leaders targeting Marathas

Maratha Quota: 'मराठाओं को निशाना बना रहे हैं ओबीसी नेता', जरांगे ने लगाए मंत्री भुजबल पर कई बड़े आरोप

Tue, 07 Nov 2023 02:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 07 Nov 2023 02:53 PM IST
सार

मनोज जरांगे ने दावा किया कि ओबीसी नेता मराठाओं को फंसाने और साजिश के माध्यम से उन्हें परेशान करने के लिए अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समुदाय को दबाया नहीं जा सकता। 

विज्ञापन
quota activist Jarange claims OBC leaders targeting Marathas
Manoj Jarange - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ओबीसी नेता झूठे अपराध दर्ज कराकर मराठाओं को निशाना बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने मराठा नेताओं को समुदाय के युवाओं के साथ खड़े होने की बात कही। बता दें, जरांगे सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक दिन पहले भुजबल ने किया था बीड का दौरा
बता दें, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने एक दिन पहले ही कहा था कि मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण देने के गलत प्रयासों का विरोध किया जाएगा और हिंसा तथा दबाव की रणनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भुजबल एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके और संदीप क्षीरसागर के घरों में गए, जिन्हें पिछले सप्ताह बीड में आरक्षण आंदोलन के हिंसक होने के दौरान निशाना बनाया गया था। 

विज्ञापन

जरांगे का पलटवार
इस पर जरांगे ने मंगलवार को दावा किया कि मंत्री का बीड दौरा मराठाओं को निशाना बनाने के लिए था। उन्होंने कहा, 'शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे मराठाओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में मराठा नेताओं को इस पर ध्यान देना चाहिए और युवाओं के साथ खड़ा होना चाहिए। अगर आप आज उनके साथ खड़े नहीं हुए तो वे कल आपको माफ नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'मराठा समुदाय का हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। समुदाय के साथ खड़े होने का यह सही समय है। हमें गांवों में प्रवेश करने से न रोकें।'

होटल मालिक के परिचित लोगों ने तोड़फोड़ की
भुजबल ने इससे पहले कहा था कि बीड में एक होटल में दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक घंटे तक तोड़फोड़ की गई और वरिष्ठ नेता जयदत्त क्षीरसागर के आवास को जला दिया गया। हालांकि, उन्होंने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा था। वहीं, इन दावों को खारिज करते हुए जरांगे ने कहा कि होटल मालिक के परिचित लोगों ने तोड़फोड़ की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, 'मराठा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और यह हमारे आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है। मुझे यह भी पता चला है कि मंत्री भुजबल ने बीड में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की, उन्हें नामों की एक सूची दी और उनसे मराठाओं को निशाना बनाने और उन्हें गिरफ्तार करने को कहा।'

जरांगे ने आगे दावा किया कि ओबीसी नेता मराठाओं को फंसाने और साजिश के माध्यम से उन्हें परेशान करने के लिए अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समुदाय को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को इन नेताओं से बात करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई हिंसा नहीं हो, अन्यथा मराठा समुदाय को आंदोलन के अगले चरण पर फैसला करना होगा।



वर्तमान में उपलब्ध आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं करेंगे: देसाई
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के बयान पर राज्य के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि कोई भी ऐसा नहीं करने जा रहा है। सरकार के सामने ऐसा कोई मुद्दा नहीं है। मराठा आरक्षण के लिए कैबिनेट द्वारा किए गए फैसले में यह तय किया गया था कि हम जातियों के लिए वर्तमान में उपलब्ध आरक्षण में छेड़छाड़ नहीं करेंगे। सरकार आरक्षण के उस हिस्से को मराठा समुदाय के साथ साझा नहीं करेगी। छगन भुजबल इस तरह के बयान देकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed