फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Questioning strength of Indian soil is uncompromisable, Ashwini Vaishnaw criticises TMC MPs over claims on bullet train 

घमासान: टीएमसी सांसदों ने कहा, भारत की जमीन बुलेट ट्रेन चलाने लायक नहीं, रेल मंत्री वैष्णव का पलटवार- ये किस तरह के मानुष हैं 

Thu, 17 Mar 2022 10:23 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Mar 2022 10:23 PM IST
सार

लोकसभा में भाजपा सांसदों और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, सुदीप बंदोपाध्याय और नुसरत जहां के बीच बहस के दौरान मामला गर्म हो गया। टीएमसी सांसदों की टिप्पणी से रेल मंत्री बिफर उठे। 

विज्ञापन
Questioning strength of Indian soil is uncompromisable, Ashwini Vaishnaw criticises TMC MPs over claims on bullet train 
अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में तीखी बहस में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की आगामी बुलेट ट्रेन तकनीक के लिए भारतीय धरती की ताकत पर सवाल उठाने के लिए आलोचना की। लोकसभा में अश्विनी वैष्णव, प्रह्लाद जोशी, भाजपा सांसदों और टीएमसी के कल्याण बनर्जी, सुदीप बंदोपाध्याय और नुसरत जहां के बीच हुए भाषणों के दौरान टीएमसी सांसदों ने कहा था कि भारत की धरती जापान की तरह बुलेट ट्रेन चलाने में सक्षम नहीं है। इस टिप्पणी को आमतौर पर शांत रहने वाले रेल मंत्री की तीखी प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन


रेल मंत्री बोले, इस तरह की टिप्पणी करना शर्मनाक
वैष्णव ने कहा कि एक सांसद के लिए इस तरह की टिप्पणी करना शर्मनाक है। भारत पर सवाल उठाया जा रहा है? जो पार्टी आज मां माटी मानुष (टीएमसी का नारा) की बात करती है, वह हमारी मां (भारत माता) और माटी (भारतीय धरती) पर सवाल उठा रही है। मुझे आश्चर्य है कि वे किस तरह के मानुष हैं। बहस के एक दिन बाद आज वैष्णव ने मीडिया से कहा कि वह आक्रामक हुए क्योंकि एक नहीं, बल्कि टीएमसी के तीन सांसदों ने उस जमीन पर सवाल उठाया था, जहां हजारों बहादुरों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। हमें इसका सम्मान करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कम से कम उनका अनादर तो मत करो। अगर वे कहते कि भारत में बुलेट ट्रेन चलाने में हमारे सामने तकनीकी चुनौतियां हैं, तो मैं उन्हें तकनीकी बातें समझाता। लेकिन भारत की अखंडता और सिद्धांतों पर इस तरह का सवाल मेरे सहित किसी भी भारतीय को स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद्योपाध्याय ने मंत्री से हाथ जोड़कर मांगी माफी 
गरमागरम बहस के बाद बंद्योपाध्याय को केंद्रीय मंत्री से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा गया कि ऐसा प्रकरण फिर कभी नहीं दोहराया जाएगा और उनकी पार्टी रेलवे के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करेगी। इस माफी को याद करते हुए वैष्णव ने कहा, उन्होंने सदन के पटल पर मुझसे माफी मांगी। हम जानते हैं कि राजनीति में ऐसी घटनाएं होती हैं, इसलिए हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए।

रेल मंत्री ने कल बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का ब्योरा देते हुए कहा था कि आठ किलोमीटर प्रति माह की गति से कार्य किया जा रहा है साथ ही सभी प्रमुख नदियों पर खंभों और पुलों का निर्माण भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed