फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   quarrel in Congress on giving Rajya Sabha seat to second party in Kerala

केरल में दूसरी पार्टी को राज्यसभा सीट देने पर बवाल, प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे कांग्रेसी

Sun, 10 Jun 2018 02:02 AM IST
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम Updated Sun, 10 Jun 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
quarrel in Congress on giving Rajya Sabha seat to second party in Kerala
कांग्रेस
राज्य कोटे से राज्यसभा में खाली हो रही तीन सीटों में से एक पर शुक्रवार की रात को दो साल बाद संप्रग गठबंधन में लौटी केरल कांग्रेस (एम) को मौका देने से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में नाराजगी भर गई है। शनिवार को पूरा दिन कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास करता रहा, लेकिन फिलहाल नाराजगी दूर होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और फिलहाल राज्यसभा के उप सभापति पीजे कूरियन का कार्यकाल 1 जुलाई को खत्म हो रहा है। उनके साथ ही माकपा के सीपी नारायणन और केरल कांग्रेस (एम) के जॉय अब्राहम का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है। राज्य में सत्ताधारी एलडीएफ इनमें से दो सीट जीतने की स्थिति में है, जबकि संप्रग के संयुक्त होने पर उसके खाते में इनमें से एक सीट आ सकती है। 
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात कोची में केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि के बेटे जोसे के. मणि को राज्यसभा के लिए समर्थन देने की घोषणा कांग्रेस ने की थी। इस निर्णय की केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष वीएम सुधीरन, पीजे कूरियरन और दो युवा कांग्रेसी विधायकों वीटी बलराम व केएस सबारीनाथन ने इस पर नाराजगी जताई है। दोनों विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से ये निर्णय वापस लेने की मांग भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कीजिए पर सीमा मत लांघिए : केपीसीसी अध्यक्ष

उधर, शनिवार को केपीसीसी अध्यक्ष एमएम हासन ने पत्रकारवार्ता बुलाकर लोकतांत्रिक दल में इस तरह के प्रदर्शन को स्वाभाविक बताया, लेकिन साथ ही प्रदर्शन करने वालों को सीमा नहीं लांघने की चेतावनी भी दे दी। उन्होंने इस निर्णय से खुद को भी दुख होने की बात कहते हुए इसे कांग्रेस नेतृत्व वाले संप्रग को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed