फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Quad Foreign Ministers Meeting in New Delhi chaired by S Jaishankar Antony Blinken

Quad Meeting: '21वीं सदी में हिंद प्रशांत क्षेत्र दुनिया की दिशा तय करेगा', बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 03 Mar 2023 11:24 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 03 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

भारत के नेतृत्व में 'क्वाड' के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की।

विज्ञापन
Quad Foreign Ministers Meeting in New Delhi chaired by S Jaishankar Antony Blinken
क्वाड देशों की बैठक नई दिल्ली में हुई। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के नेतृत्व में 'क्वाड' के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा ने बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद क्वाड देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी आज की बैठक एक मुक्त और खुले इंडो पैसिफिक के लिए क्वाड देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जो कि समावेशी और लचीला है।

विज्ञापन


इन मुद्दों पर क्वाड देश करेंगे सहयोग
क्वाड के माध्यम से हम समकालीन चुनौतियों जैसे स्वास्थ्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अक्षय ऊर्जा, अहम और उभरती प्रोद्योगिकियों, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर सहयोग करना चाहते हैं। बैठक के दौरान कई देशों के कर्ज के जाल में फंसने और पारदर्शी और निष्पक्ष कर्ज की व्यवस्था, अंतरिक्ष में सहयोग, साइबर सुरक्षा, मेरीटाइम सिक्योरिटी और आतंकवाद के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। 
विज्ञापन


आसियान देशों से बढ़ाया जाएगा सहयोग
क्वाड देशों ने अपने संयुक्त बयान में आसियान देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की बात भी कही, जिसमें आसियान देशों की भी भूमिका होगी। मेरीटाइम में अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन, जिसमें दक्षिणी और पूर्वी चीन सागर भी शामिल है, की बात कही गई है। यथास्थिति में किसी भी तरह का एकतरफा बदलाव के विरोध की बात भी कही गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद क्या बोले विदेश मंत्री
बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। मैं डॉ. एस. जयशंकर को हमारी मेजबानी करने के लिए धन्यवाद देती हूं। रायसीना डायलॉग में बात करने के लिए क्वाड सदस्यों के लिए यह एक अच्छा अवसर था। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि आज दिल्ली में क्वाड साथियों के साथ मिलकर अच्छा लगा। हम मानते हैं कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र 21वीं सदी में दुनिया की दिशा तय करेगा और इसकी शांति, स्थिरता और बढ़ती समृद्धि की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले सितंबर 2022 में न्यूयॉर्क में 'क्वाड' के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed