फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Quad foreign ministers likely to meet on sidelines of UNGA in New York next month

Quad: अगले महीने न्यूयॉर्क में हो सकती है क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात; इस मुद्दे पर होगा मंथन

Wed, 30 Aug 2023 09:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 30 Aug 2023 09:11 PM IST
सार

क्वाड चार देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है। ये समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को देखते हुए एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

विज्ञापन
Quad foreign ministers likely to meet on sidelines of UNGA in New York next month
क्वाड सम्मिट - फोटो : ANI

विस्तार

अगले महीने क्वाड के विदेश मंत्री न्यूयॉर्क में बैठक कर सकते हैं। ये बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर होगी। इस बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समग्र सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बैठक से जुड़े लोगों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


बैठक से परिचित लोगों ने यह भी बताया कि क्वाड के विदेश मंत्रियों से गठबंधन के ढांचे के तहत इंडो-पैसिफिक में सहयोग को और बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इससे पहले क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने बीते मार्च में भारत में मुलाकात की थी। उस वार्ता में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और उनके जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी शामिल हुए थे। उस बैठक में, सभी ने स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए समूह की प्रतिबद्धता जताई थी। साथ ही यह भी कहा था कि यह कानून के शासन, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का दृढ़ता से समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विदेश मंत्रियों ने 2023 में जापान की जी7 की अध्यक्षता, भारत की जी20 की अध्यक्षता और संयुक्त राज्य अमेरिका के एपीईसी (एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग) के 'मेजबान वर्ष' के साथ क्वाड के एजेंडे को पूरक बनाने पर भी सहमति जताई थी। 


बता दें कि क्वाड चार देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है। ये समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को देखते हुए एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed