{"_id":"607734d58ebc3ec3982c9bec","slug":"purchase-of-wheat-on-msp-of-farmers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : किसानों के गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली : किसानों के गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू
Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
Jeet Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
सार
- सभी मंडियों में मिलाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 4740 क्विंटल गेंहूँ की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
नरेला अनाज मंडी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों के तेज आंदोलन के बीच अब दिल्ली के किसानों की मुसीबतें कुछ कम हो गई हैं और यहां की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। अब तक की जानकारी के अनुसार दिल्ली नरेला मंडी में 128 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। सभी मंडियों में मिलाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 4740 क्विंटल गेंहूँ की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
अब तक दिल्ली की नरेला मंडी में 128 किसानों से 540 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। नजफगढ़ मंडी में 90 गिरदावरी सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं और 4200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के कृषि मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को मीडिया को बताया कि कुछ किसानों की शिकायतें आई थीं कि मंडियों में किसानों की फसलों की खरीद नहीं हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने तुरंत कदम उठाया और फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के जरिए किसानों की फसलों की खरीद सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एफसीआई को निर्देश दिया गया है कि किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी पूरी फसल की खरीद सुनिश्चित किया जाए।