{"_id":"5c51b41abdec2208d27b1044","slug":"purchase-houses-in-cheap-rate-is-possible-by-demonetization","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले, नोटबंदी से सस्ते में मकान खरीदना हुआ संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी बोले, नोटबंदी से सस्ते में मकान खरीदना हुआ संभव
Wed, 30 Jan 2019 07:56 PM IST
अमित मंडल
भाषा, सूरत
भाषा, सूरत
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी के कारण मकानों की कीमतों में कमी आई और लोगों के लिए किफायती दरों पर अपना मकान खरीदना संभव हो सका। मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने अब तक जितने काम किए हैं, पिछली सरकार को उतने काम करने में और 25 साल लग जाते।
सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के विस्तार की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मुझसे पूछा गया कि नोटबंदी के फैसले से क्या फायदा हुआ। यह तो आपको युवाओं से पूछना चाहिए, जो इस फैसले के बाद किफायती दरों पर रिहायशी मकान खरीद सके।
उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में काला धन रखा जाता था, लेकिन नोटबंदी और रेरा(रियल एस्टेट नियामक अधिकरण) जैसे फैसलों से हमने इस पर लगाम लगाई। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 'उड़ान' योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आम लोगों के लिए उड़ान भरना काफी आसान हुआ और इससे देश के उड्डयन क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से देश में त्रिशंकु संसद थी, जिसके कारण प्रगति प्रभावित हुई। लेकिन चार साल पहले लोगों ने पूर्ण बहुमत देने के लिए वोट किया जिसके बाद देश तेजी से विकास कर रहा है।
विज्ञापन
सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के विस्तार की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मुझसे पूछा गया कि नोटबंदी के फैसले से क्या फायदा हुआ। यह तो आपको युवाओं से पूछना चाहिए, जो इस फैसले के बाद किफायती दरों पर रिहायशी मकान खरीद सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में काला धन रखा जाता था, लेकिन नोटबंदी और रेरा(रियल एस्टेट नियामक अधिकरण) जैसे फैसलों से हमने इस पर लगाम लगाई। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 'उड़ान' योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आम लोगों के लिए उड़ान भरना काफी आसान हुआ और इससे देश के उड्डयन क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस ने 25 लाख मकान बनवाए, हमने 1.30 करोड़
प्रधानमंत्री ने यह दावा भी किया कि एनडीए शासन के पिछले चार साल के दौरान उनकी सरकार ने 1.30 करोड़ मकान बनाए हैं जबकि पिछली यूपीए सरकार के शासनकाल में महज 25 लाख मकान बनाए गए।उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से देश में त्रिशंकु संसद थी, जिसके कारण प्रगति प्रभावित हुई। लेकिन चार साल पहले लोगों ने पूर्ण बहुमत देने के लिए वोट किया जिसके बाद देश तेजी से विकास कर रहा है।